पानीपत में SHO पर गिरी गाज:2 लाख चुराने वाले नहीं पकड़े, SP के दिए टास्क भी पूरे नहीं किए; 4 महीने पहले तैनात किया था
हरियाणा के पानीपत में सिटी थाने के SHO ने SP की ही बात नहीं मानी। इसके अलावा काम में लापरवाही बरती। 2 लाख चोरी करने वाली आरोपी महिलाओं को नहीं पकड़ा। जिसके बाद SP लोकेंद्र सिंह ने एसएचओ इंस्पेक्टर अनिल हुड्डा को लाइनहाजिर कर दिया है। उनकी जगह पर सब इंस्पेक्टर कुलदीप को SHO का चार्ज दे दिया गया है। अनिल हुड्डा करीब 4 महीने तक सिटी थाना SHO के तौर पर रहे। उनके कार्यकाल की शिकायतें, लगातार SP तक पहुंचती रही। बार-बार आगाह करने पर भी अनिल ने अपनी कार्यशैली में बदलाव नहीं किया। जिसके चलते आखिरकार SP को अनिल पर एक्शन लेना पड़ा। SP ने बताया, इंस्पेक्टर अनिल हुड्डा को क्यों लाइनहाजिर किया 4 महीने पहले राजबीर की जगह दी थी जिम्मेदारी
SP लोकेंद्र सिंह ने 4 महीने पहले सिटी थाने के SHO राजबीर सिंह को लाइन हाजिर किया था। प्रॉपर्टी विवाद में दर्ज मामले में सही से जांच न करने पर उन पर एक्शन लिया गया। जबकि 3 महीने बाद ही राजबीर सिंह की रिटायरमेंट थी। उनकी जगह पर इंस्पेक्टर अनिल हुड्डा को सिटी थाने का इंचार्ज लगाया गया था। अब उन पर भी ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर गाज गिरी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com