एटीएम डिटेल पूछ खाते से 17 हजार की ठगी
मंईयां सम्मान योजना : महिला के मोबाइल नं. सत्यापन के नाम पर 16,890 की ठगी रांची | मंईयां सम्मान योजना के नाम पर सत्यापन के नाम पर एक महिला से 16890 रुपए की साइबर ठगी हुई है। इस मामले में आरती देवी ने साइबर अपराध थाना रांची में ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरती देवी ने बताया कि सुबह 11 बजे उनके मोबाइल पर कॉल आया। उसने खुद को मंईयां सम्मान योजना से जुड़ा बताया। उसने आरती देवी से पूछा कि उनका मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक है या नहीं। आरती देवी ने हां में जवाब दिया। इसके तुरंत बाद उनके खाते से पहले 1 रुपए फिर 16,889 रुपए निकाले गए। 25 लाख की रंगदारी मांगने व फायरिंग करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार रांची | पुंदाग ओपी क्षेत्र में शालीमार बाग के पास ठेकेदार से 25 लाख की रंगदारी मांगने व उनके घर पर गोली चलाने के मामले पर पुलिस ने बिट्टू मिश्रा को गिरफ्तार किया है। फायरिंग की घटना बीते 25 अप्रैल की रात हुई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया। इधर, बिट्टू मिश्रा ने पेशी के दौरान पुलिस पर गिरफ्तारी ज्ञापन और स्वीकारोक्ति बयान पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया। केस के अनुसंधानकर्ता से कोर्ट ने जवाब मांगा है। रांची | रांची जिला बल में हवलदार रामप्रवेश महतो के खाते से साइबर ठगों ने 17 हजार रुपए उड़ा लिए। वर्तमान में रांची में पदस्थापित हैं। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 9.50 बजे उनके मोबाइल नंबर पर कॉल आया। उसने खुद को बैंक कर्मी बताया। एटीएम कार्ड अपडेट करने के नाम पर डिटेल मांगी। इसके बाद ओटीपी पूछने की कोशिश की गई, लेकिन रामप्रवेश ने ओटीपी नहीं बताया। फिर भी खाते से रुपए उड़ा लिये।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com