यूके से युवक ने लुधियाना में परिवार पर करवाया हमला:विदेश में लड़की से विवाद, केस दर्ज कराने से नाराज, बदला लेने भाई को भेजा

Apr 29, 2025 - 18:30
 0  0
यूके से युवक ने लुधियाना में परिवार पर करवाया हमला:विदेश में लड़की से विवाद, केस दर्ज कराने से नाराज, बदला लेने भाई को भेजा
पंजाब के लुधियाना देहात में स्थित गांव लताला में एक परिवार पर हुए हमले का मामला सामने आया है। यह हमला यूके में रहने वाले युवक ने अपने भाई के जरिए करवाया। यूके में युवक पर लड़की के केस कराने का बदला लेने के लिए हमला करवाया। घटना 11 अप्रैल की रात करीब 1:30 बजे की है। मामले में पीड़ित हरप्रीत सिंह की बेटी यूके में जोबनप्रीत के घर में किराए पर रहती थी। वहां हुए एक विवाद के बाद उसकी बेटी ने जोबनप्रीत के खिलाफ यूके में केस दर्ज करवा दिया था। इसी केस को वापस करवाने के लिए जोबनप्रीत ने यह हमला करवाया। परिवार को जान से मारने की धमकी थाना जोधा के एसआई गुरदीप सिंह के अनुसार, हमलावर मुंह पर रूमाल बांधकर आए। उन्होंने तलवारों और बेसबॉल के डंडों से घर का गेट तोड़ा। घर में घुसकर खिड़कियां तोड़ीं और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। कार व दो बाइक पर सवार होकर आए बदमाश जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी एक कार व दो बाइक पर सवार होकर आए थे। आरोपियों ने मुंह रूमाल से बांध रखे थे। इस कारण पहले उनकी पहचान नही हो सकी था। पीड़ित द्वारा आरोपियों की पहचान करने के बाद कार्रवाई कर दी गई। पुलिस ने यूके निवासी जोबनप्रीत सिंह, उसके भाई रोबनप्रीत सिंह और 5 अज्ञात युवकों पर धारा 333, 190, 191(3) 324(4) 351(3) 61(2) के तहत केस दर्ज किया है। रोबनप्रीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। जोबनप्रीत विदेश में होने के कारण फरार है। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com