कैथल में गुहला बीडीपीओ ने पास की यूपीएससी परीक्षा:पाया 687वां रैंक, दूसरे प्रयास में मिली सफलता
कैथल में गुहला की बीडीपीओ समिता पूंजा कातकंडे ने यूपीएससी की परीक्षा पास की है। उन्होंने इसमें 687 वां रैंक हासिल किया है। इस समय वे कैथल के गुहला में ब्लॉक डेवलपमेंट एंड पंचायत अधिकारी के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वे महाराष्ट्र के नासिक की रहने वाली हैं और हरियाणा सिविल सर्विस की परीक्षा पास करने के बाद कैथल में अधिकारी हैं। दूसरे प्रयास में मिली सफलता बातचीत में समिता पूंजा ने बताया कि उनकी शुरू से ही पढ़ाई में रुचि रही है। 2021 में उन्होंने हरियाणा सिविल सर्विस की परीक्षा दी थी और इसे पास करके वे एचसीएस अधिकारी के तौर पर गुहला में लगी। तभी से यही पर कार्यरत हैं। अब उन्होंने अपनी ड्यूटी करते हुए 2024 में यूपीएससी के लिए अप्लाई किया था और वे इस प्रयास में सफल हुई हैं। हालांकि इससे पहले भी उन्होंने यूपीएससी के लिए 2020 में ट्राई किया था, लेकिन पहले प्रयास में वे सफल नहीं हो पाई थी। अब दूसरे प्रयास में उन्हें 687वें रैंक के साथ यह सफलता मिली है। पति ने किया सहयोग बीडीपीओ समिता ने बताया कि उनकी इस सफलता में उनके पति राजेश कुमार ठाकुर का विशेष सहयोग रहा है, जो इस समय मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस में सेक्शन अफसर के तौर पर कार्य कर रहे हैं। उनकी शादी 2023 में हुई थी। अभी तक उनका कोई बच्चा नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि पढ़ाई और ड्यूटी उन्होंने एक साथ की है। जिस समय उनका यूपीएससी का एग्जाम था तो उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपनी ड्यूटी से छुट्टी ले ली थी। इसमें डीसी व एडीसी कैथल ने भी उनका काफी सहयोग किया। नहीं मिला कार्यक्रमों में जाने का समय अपनी पढ़ाई का तरीका बताते हुए उन्होंने कहा कि ड्यूटी और पढ़ाई के अलावा उन्हें कई बार विशेष कार्यक्रमों में भी जाने का समय नहीं मिलता था। उन्होंने अपना लक्ष्य बनाया था कि वे यूपीएससी क्लियर करने के बाद ही अन्य कार्यों की तरफ ध्यान देंगी। अब उनका सपना साकार हुआ है। बीडीपीओ कार्यालय में स्टाफ मेंबर शुभम कुमार, सुभाष पटवारी, गुरमीत स्टेनो, अश्विनी क्लर्क व ग्राम सचिवों ने उनको इस सफलता पर बधाई दी। उनको मिठाई खिलाकर प्रसन्नता का इजहार किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com