9वीं में 97.83% अंक के साथ कृतिका अव्वल रही

Apr 29, 2025 - 11:30
 0  0
9वीं में 97.83% अंक के साथ कृतिका अव्वल रही
भास्कर न्यूज | बालोद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवारीकला में 9वीं और 11वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। 9वीं का परीक्षा परिणाम 70% और 11वीं का 88% रहा। कक्षा 9वीं में कृतिका साहू ने 97.83% अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राची यादव ने 95% अंक के साथ दूसरा स्थान पाया। वंदना सोनकर ने 81.50% अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। 11वीं कक्षा में दिव्या कुम्भकार ने 81% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। रागिनी सोनकर ने 78% अंक लेकर दूसरा स्थान पाया। पूनम साहू ने 73% अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। परीक्षा परिणाम की घोषणा प्रभारी व्याख्याता देवेंद्र कुमार साहू ने की। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रकाशचंद नाहर, सरपंच दिलेश्वरी सोनकर, प्राचार्य पी.एस. नागवंशी, समिति के सदस्य और विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com