मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी
अपनी मांगों को लेकर सोमवार को कर्मचारी सड़कों पर उतर गए। कर्मचारी संयुक्त महासंघ से जुड़े पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। बाद में मांगों को लेकर कर्मचारी कलेक्टर डॉक्टर सोम्या झा से मिले। इन्होंने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। महासंघ के जिलाध्यक्ष राजाराम जांगिड़ ने बताया कि 17 सूत्रीय मांग पत्र पर अविलंब सक्षम स्तर पर वार्ता करवा कर मांगों का निस्तारण किया जाए।। मांगों का निस्तारण नहीं होने से कर्मचारी संयुक्त महासंघ में मांगों को लेकर भारी रोष है। कर्मचारियों ने चेताया कि अगर मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो कर्मचारी संयुक्त महासंघ आंदोलन करेगा। जिला महामंत्री प्रमोद स्वर्णकार ने बताया कि सरकार के डेढ़ साल बाद भी लाखों नियमित कर्मचारियों की वेतन भत्ते संबंधी, दो दशकों से व्याप्त वेतन विसंगति के समाधान नहीं हो रहा है, जिससे लाखों संविदा, निविदा मानदेय भोगी अनियमित कर्मचारियों को राहत नहीं मिल रही है। पूर्व में भी राज्य कर्मचारी संघ ने लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में चेतावनी देते हुए कहा कि मांग पत्र पर जल्द सक्षम अधिकारी स्तर की वार्ता करवाकर वित्तीय, गैर वित्तीय मांगों का निस्तारण अतिशीघ्र करें अन्यथा महासंघ की ओर से उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान धन सिंह राजावत, बीना शर्मा, रमेश मीणा, सरोज वर्मा सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com