हरियाणा में आंधी-तूफान की चेतावनी:10 जिलों में बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत, सबसे गर्म रहा सिरसा@41.2 डिग्री
हरियाणा के मौसम में बदलाव होने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने और आंधी-तूफान की संभावना जाहिर की है। बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट होने से गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 2 मई को प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल व पानीपत में बरसात की 25 प्रतिशत तक संभावना है। वहीं कैथल, जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में मौसम ड्राई रहेगा। वहीं, 3 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, फतेहाबाद व सिरसा में 25-50 प्रतिशत बरसात की संभावना है। कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, हिसार, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ में 25 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है और अन्य जिलों में मौसम ड्राई रहेगा। 4 मई पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में 25-50 प्रतिशत तक बरसात का अनुमान है। वहीं, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक व झज्जर में 25 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम खुश्क रहने का अनुमान है। मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 2 मई को पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, कैथल व भिवानी में आंधी-तूफान रहेगा। हिसार, फतेहाबाद, जींद व सिरसा में बादलवाई के साथ-साथ तेज हवाएं चलेंगी। 3 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा में तेज आंधी व हवाएं चलने के साथ-साथ बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं 4 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक व झज्जर में मौसम खराब रहेगा। हरियाणा का अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री बढ़ा
हरियाणा के अधिकतम तापमान में वीरवार को 2.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य के नजदीक ही चल रहा है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 24 घंटे में बदला तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सिरसा व पानीपत के तापमान में 0.8 डिग्री की दर्ज की गई। जिसके बाद सिरसा का तापमान 41.2 डिग्री व पानीपत का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com