पलवल में टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट:टोल न देने पर विवाद, 30 लोगों ने डंडे-रॉड से किया हमला; 10 लाख का नुकसान

Apr 20, 2025 - 15:49
 0  0
पलवल में टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट:टोल न देने पर विवाद, 30 लोगों ने डंडे-रॉड से किया हमला; 10 लाख का नुकसान
पलवल के डीएनडीए एक्सप्रेस-वे स्थित किरंज टोल प्लाजा पर टोल न देने को लेकर बड़ा विवाद हुआ। एक बलेनो कार में सवार युवकों ने टोल देने से मना कर दिया। टोल कर्मचारियों के आग्रह करने पर युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। कार सवार युवकों ने फोन कर 20-25 और लोगों को बुला लिया। ये लोग दो बाइक, एक ब्रेजा कार और एक थार में आए। उनके पास दोनाली बंदूक, लोहे के सरिए, पाइप और डंडे थे। आते ही उन्होंने टोल कर्मचारियों पर हमला कर दिया और बूथों को क्षतिग्रस्त कर दिया। 10 लाख रुपए की संपत्ति को नुकसान टोल मैनेजर की शिकायत पर हथीन थाना पुलिस ने भगत सिंह, सहीराम पार्षद, प्रिंस और कारे लम्बरदार समेत 25-30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों ने टोल बूथों को नुकसान पहुंचाया, जिससे करीब 10 लाख रुपए की सरकारी संपत्ति को नुकसान हुआ। घटना के कारण 40 मिनट तक टोल फ्री रहा, जिससे सरकार को और भी आर्थिक नुकसान हुआ। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस हथीन थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि टोल मैनेजर राजस्थान के जिला धौलपुर के कृष्ण त्यागी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(2), 324(5), 191(3), 190, 115, 3(2) व 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com