हिसार में महिला को जहर पिलाया:बोली-झगड़े में कपड़े फाड़े, दहेज के लिए किया प्रताड़ित; पंचायत के फैसले के बाद आई थी ससुराल

Apr 20, 2025 - 15:49
 0  0
हिसार में महिला को जहर पिलाया:बोली-झगड़े में कपड़े फाड़े, दहेज के लिए किया प्रताड़ित; पंचायत के फैसले के बाद आई थी ससुराल
हिसार के माढा गांव में महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने जबरन जहर पिलाने का मामला सामने आया है। झगड़े में महिला के कपड़े भी फट गए। गंभीर हालत में उसका इलाज हांसी के नागरिक अस्पताल में चल रहा है। प्रिया की शादी विकास उर्फ बीरबल से 6 साल पहले हुई थी। दोनों की एक 4 साल की बेटी है। प्रिया पहले भी दहेज उत्पीड़न का केस फरीदाबाद में दर्ज करवा चुकी है। पंचायत के फैसले के बाद वह 24 मार्च को ससुराल लौटी थी। 16 अप्रैल को अदालत ने भी उसे ससुराल में रहने की अनुमति दी थी। झगड़े में महिला के कपड़े फटे घटना 18 अप्रैल की है। प्रिया के मुताबिक, उसकी सास लक्ष्मी और ससुर रघबीर घर आए। अगली सुबह साढ़े सात बजे सास ने उसे घर से निकलने को कहा। इसके बाद तीनों ने मिलकर उसे जबरन जहर पिलाया। झगड़े में उसके कपड़े फट गए। प्रिया ने पुलिस को 112 पर कॉल कर सूचना दी और अपने भाई विनय को भी फोन किया। मामले की जांच कर रही पुलिस भाई विनय ने प्रिया को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की मेडिकल रिपोर्ट में जहर की पुष्टि हुई है। नारनौंद थाना पुलिस ने पति विकास, सास लक्ष्मी और ससुर रघबीर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 123 व 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com