बिहार के भक्त ने महाकाल को अर्पित की भेंट:मंदिर समिति को दिया चांदी का मुकुट और नागकुंडल

Apr 29, 2025 - 17:00
 0  0
बिहार के भक्त ने महाकाल को अर्पित की भेंट:मंदिर समिति को दिया चांदी का मुकुट और नागकुंडल
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बिहार से आए भक्त ज्ञानदीप सिंह ने भगवान महाकाल को विशेष भेंट अर्पित की। मंगलवार को दर्शन के लिए आए भक्त ने मंदिर के पुजारी राजेश शर्मा की प्रेरणा से चांदी का मुकुट और दो नाग कुंडल भगवान को भेंट किए। मंदिर प्रबंध समिति ने इस अवसर पर दानदाता का विशेष सम्मान किया। समिति ने उन्हें भगवान महाकाल का प्रसाद और दुपट्टा भेंट किया। देश भर से महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान को विभिन्न प्रकार का दान करते हैं। इसमें नकद राशि, सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और अन्य सामग्री शामिल रहती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com