रांची से कार बुक कर ड्राइवर को लूटने वाले पकड़ाए:पांकी के जंगल में लूटकर हुए थे फरार, तीन गिरफ्तार; एक आरोपी फरार
पलामू पुलिस ने कार ड्राइवर से लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह ड्राइवर से लूटपाट करने के लिए गाड़ी किराए पर लेता था। 24 अप्रैल को रांची के काठीटांड से चतरा के लिए स्विफ्ट डिजायर बुक की गई थी। पांकी के उलगड़ा जंगल में लुटेरों ने चालक को चाकू दिखाकर दो मोबाइल फोन, 7000 रुपए और कार की चाबी लूट ली थी। कार चालक विकास कुमार राम की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। पांकी अंचल की पुलिस निरीक्षक पूनम टोपो के नेतृत्व में टीम ने तीन आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में पांकी के जोल्हाबीघा का मो. शमशाद अंसारी (25), पिपराटाड़ के गड़गांव का मो हुसैन आलम उर्फ सोनम आलम (22) और मो. इमाम आलम उर्फ कारू (24) शामिल हैं। एक आरोपी अभी भी फरार है। 800 रुपए और कार की चाबी बरामद पुलिस ने आरोपियों से लूटे गए दो मोबाइल फोन, एक चाकू, 800 रुपए और कार की चाबी बरामद की है। गिरोह का सरगना मो. शमशाद अंसारी है। उसके खिलाफ पांकी और पिपराटाड़ थाना में हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। एक अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com