हिमाचल में लू की चेतावनी के बीच तापमान में गिरावट:ऊना का तापमान 42 से 37 डिग्री पहुंचा; परसों से 5 दिन तक बारिश के आसार
हिमाचल प्रदेश में लू की चेतावनी के बीच मंगलवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ऊना का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री से कम होकर आज 37 डिग्री सेल्सियस रह गया है। दूसरे शहरों में भी तापमान में कमी आई है। इससे प्रदेशवासियों ने गर्मी से थोड़ी राहत की सांस ली है। हमीरपुर का तापमान 24 घंटे के दौरान 3.1 डिग्री की कमी के बाद 35.0 डिग्री रह गया है। धर्मशाला का तापमान भी 24 घंटे में 2.0 डिग्री कम होने के बाद 30.0 डिग्री, कसौली का पारा 3.5 डिग्री कम होने के बाद 25.1 डिग्री और कांगड़ा का 2 डिग्री गिरने के बाद 34.6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान भी 24 घंटे में 1.4 डिग्री लुढ़का है। मौसम विभाग ने आज ऊना, कुल्लू और मंडी जिला के कुछेक क्षेत्रों में हीट वेव चलने का अलर्ट जारी कर रखा था। मगर आज हीट वेव जैसी स्थिति नहीं दिखी। इन जिलों में अगले कल भी लू चलने की चेतावनी दी गई है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। 1 मई से 5 दिन बारिश के आसार
मौसम विभाग की माने तो परसों यानी 1 मई से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। यह 5 दिन तक एक्टिव रहेगा। इससे 5 जून तक निरंतर बारिश के आसार है। प्रदेशवासियों को इससे गर्मी से राहत मिलने के आसार है। लू चलने से इन्सान को खतरा
लू चलने से इन्सान के शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इससे किसी व्यक्ति की जान भी जा सकती है। खून में सोडियम और पोटेशियम सांद्रता में परिवर्तन हृदय और तंत्रिका कोशिकाओं को प्रभावित कर सकता है। इससे सांस लेने और रक्त प्रवाह में परेशानी होती है। लू की चपेट में आने वाले को कमजोरी महसूस, सिर दर्द, उल्टी, दस्त, तेज पसीना, झटके महसूस होना, चक्कर आने और मांसपेशियों में ऐंठन की शिकायत हो सकती है। इनमें से कोई सा भी लक्षण नजर आने पर तत्काल चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। लू से बचने को क्या करें?
हीट वेव लगने पर ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए और हल्के और ढीले सूती कपड़े पहनने चाहिए। इसी तरह बिना काम धूप में बाहर नहीं निकलना चाहिए। जरूरी हुआ तो सिर पर कपड़ा, टोपी, रुमाल बांधकर ही बाहर निकलें। यात्रा करते समय अपने साथ बोतल में पानी जरूर रखें और ORS का घोल का पिएं। नशीले पदार्थों का सेवन बंद करते हुए उच्च प्रोटीन युक्त भोजन का सेवन करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com