ट्रेन के गुजरते ही भरभराकर गिरा ओवरब्रिज:महराजगंज में 3 करोड़ लागत से बन रहा था; ठेकेदार और अधिकारी भागे

Apr 29, 2025 - 23:00
 0  0
ट्रेन के गुजरते ही भरभराकर गिरा ओवरब्रिज:महराजगंज में 3 करोड़ लागत से बन रहा था; ठेकेदार और अधिकारी भागे
महराजगंज के फरेंदा में सोमवार रात निमार्णाधीन ओवरब्रिज का एक हिस्सा ढह गया। मलबे में 7 मजदूर दब गए। 4 जेसीबी से मलबा हटाया गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी मजदूरों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा। 2 को गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर किया गया है। घायल मजदूर अनिल ने बताया, पुल के एक लेन पर काम चल रहा था। दो पिलर के बीच छत पड़ रही थी। घटना से 1 घंटे पहले ही लेंटर पर कन्क्रीट का मसाला भरा गया था। निर्माण कार्य से 10 मीटर की दूरी पर ही रेलवे लाइन है। रात में वहां से एक एक्सप्रेस ट्रेन तेज रफ्तार में गुजरी। ट्रेन के गुजरते ही ओवरब्रिज का निर्माणाधीन करीब 10 मीटर हिस्सा गिर गया। घटना से पहले कंपनी के अधिकारी और ठेकेदार मौके पर मौजूद थे। लेकिन ओवरब्रिज गिरते ही वो लोग भाग गए। हमें आसपास के लोगों और पुलिस ने बचाया। सीएम के आदेश के बावजूद मौके पर नहीं पहुंचे अधिकारी घटना पर सीएम योगी ने संज्ञान लिया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए। सीएम के निर्देश के बावजूद अभी तक जिले लेबल का कोई अफसर मौके पर नहीं पहुंचा है। 110 मीटर लंबे पुल की लागत 3 करोड़ बताई जा रही है। SHO धर्मेंद्र सिंह हादसे की जांच कर रहे हैं। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए... स्थानीय बोले- जिम्मेदारों ने घटना छुपाने की कोशिश की घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर आ गई। लोगों का आरोप है कि ओवरब्रिज के निर्माण में घटिया मैटेरियल का यूज किया जा रहा है। तभी ये हादसा हुआ है। गनीमत थी कि हादसा रात में हुआ। अगर दिन में होता तो और मजदूर इसकी चपेट में आते। स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जिम्मेदारों ने घटना छुपाने के लिए आधा मलबा रात में ही हटवा दिया। हादसे के बाद की तस्वीरें... 2024 से चल रहा है काम महराजगंज के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में गोरखपुर सोनौली हाईवे पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य 2024 में शुरू हुआ। पीएनसी नाम की संस्था ये निर्माण करा रही है। हादसे में घायल मजदूरों की पहचान हाथरस के अनिल (23), योगेश (26) और योगेश (27), बदायूं के टिंकु (30), लोनी (30) और ब्रह्मपाल (35), बांदा के बालकृष्ण (30) और सुरेंद्र (32) के रूप में हुई है। अभी घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पीएनसी कंपनी के एचआर लवकुश वर्मा ने बताया, हादसे के बाद कंपनी के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों का एक्सरे करवाया गया है। अभी सभी की हालत ठीक है। 2 का इलाज गोरखपुर में करवाया जा रहा है। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें- मैनपुरी में बदमाश जीतू ठाकुर एनकाउंटर में मारा गया:STF ने घेरा तो फायरिंग की, हाथरस में राशन डीलर की हत्या में वांटेड था मैनपुरी में एक लाख रुपए के इनामी बदमाश जीतू ठाकुर पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। SP गणेश प्रसाद साहा ने बताया- पुलिस को बदमाश के मूवमेंट की सूचना मिली थी। मंगलवार तड़के 3 बजे पुलिस और आगरा STF टीम को तारापुर कट पुलिया के पास जीतू बाइक से जाते हुए दिखाई दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com