नाबालिगों से दुष्कर्म के आरोपी जेल भेजे गए:राजीनामा के लिए दबाव बनाने वालों पर होगी कार्रवाई

Apr 29, 2025 - 23:00
 0  0
नाबालिगों से दुष्कर्म के आरोपी जेल भेजे गए:राजीनामा के लिए दबाव बनाने वालों पर होगी कार्रवाई
बालाघाट के हट्टा थाना क्षेत्र में तीन नाबालिग और एक बालिग आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। तीन दिन की पुलिस रिमांड के बाद मंगलवार शाम को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। घटना 23 अप्रैल की रात को हुई, जब शादी से लौट रही बालिकाओं के साथ सात लोगों ने रात 2 बजे से सुबह 5 बजे तक दुष्कर्म किया। अगले दिन मामले को लेकर गांव में दो बार पंचायत बुलाई गई। पंचायत में पीड़ितों को रुपयों का प्रलोभन दिया गया। एसपी नगेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर एफएसएल टीम ने जांच की है। जांच में अपराध के सबूत मिले हैं। पुलिस तीन माह के भीतर डे-टू-डे सुनवाई के लिए आवेदन करेगी। एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद चालान पेश किया जाएगा। पुलिस को राजीनामे के लिए हुई बैठक के वीडियो मिले हैं। इस संबंध में जांच की जा रही है। राजीनामे के लिए दबाव बनाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कल पीड़ित परिवारों से मिलने उनके गांव जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com