बरनाला में 8 महीने से चल रहा सीवरेज-पाइपलाइन का काम:खुली सड़कों से व्यापारी परेशान, बोले- बाजार में आए दिन हादसे
बरनाला के 100 साल पुराने सदर बाजार में सीवरेज पाइपलाइन का काम व्यापारियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। पिछले 8 महीने से चल रहा यह काम मुख्य बाजार के साथ-साथ लिंक सड़कों और गलियों में भी किया जा रहा है। मुख्य सदर बाजार में पिछले दो महीनों से चल रहे काम की रफ्तार बेहद धीमी है। सड़कों पर खोदे गए गड्ढे दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बाजार में आए दिन हो रहे हादसे व्यापारी मनोज कुमार, अरुण कुमार, अनिल कुमार नाना, राजू अरोड़ा, राकेश कुमार और मनीष कुमार ने बताया कि यह समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। बाजार में आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। गौरतलब है कि बरनाला के इस पुराने बाजार में पानी निकासी की समस्या दशकों से चली आ रही थी। हर 5 साल में सरकारें बदलीं, लेकिन सीवरेज की समस्या जस की तस बनी रही। अब जब काम शुरू हुआ है तो उसकी धीमी गति से व्यापारियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com