सूरतगढ़ के नवोदय स्कूल में वार्षिकोत्सव आयोजित:सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, होनहार स्टूडेंट्स ने तैयार की आर्ट गैलरी
सूरतगढ़ के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार शाम को वार्षिकोत्सव परवाज-2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पुरस्कार वितरण और विविध गतिविधियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि हनुमानगढ़ जिला परिषद के सीईओ ओम प्रकाश बिश्नोई ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण कर किया। उन्होंने विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों द्वारा तैयार आर्ट गैलरी का निरीक्षण कर उनकी प्रतिभा की सराहना की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्य रामावतार बुरड़क, उप-प्राचार्य दीपक कुमार वर्मा, सीबीईओ नरेश रिणवा सहित कई स्थानीय प्राचार्य उपस्थित रहे। अपने संबोधन में सीईओ ओम प्रकाश बिश्नोई ने पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ कला, संस्कृति और खेलकूद में भागीदारी विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता प्रदान करती है। प्राचार्य रामावतार बुरड़क ने विद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों पर आधारित वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद स्वागत गीत, राजस्थानी, गुजराती और पंजाबी भांगड़ा नृत्य, हिंदी नाटक, योग नृत्य आदि प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इन प्रस्तुतियों में सांस्कृतिक विविधता की झलक देखने को मिली। स्काउट और गाइड के योग प्रदर्शन ने भी दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। शैक्षणिक और सह-शैक्षिक गतिविधियों (सीसीए) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ओम प्रकाश बिश्नोई ने पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com