NEET UG पेपर एनालिसिस:फिजिक्स अब तक का सबसे टफ, केमिस्ट्री थोड़ी आसान रही; 580+ स्कोर पर मिल सकता है सरकारी कॉलेज
रविवार 4 मई को NEET-UG की परीक्षा हुई। इसमें 5,400 से ज्यादा सेंटर्स पर 20.8 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल हुए। 22.7 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। भारत के बाहर 14 सेंटर में ये परीक्षा हुई। एग्जाम सेंटर पर हुई। इस बार NEET का पेपर मीडियम से टफ लेवल का रहा। एग्जाम का सबजेक्ट वाइस एनालिसिस बता रहे हैं अनएकेडमी के डायरेक्टर मुकेश शर्मा- फिजिक्स : NEET एग्जाम में अगर हम फिजिक्स की बात करें तो ये सेक्शन लंबा रहा और टफ भी रहा। इसमें न्यूमेरिकल क्वेश्चन ज्यादा रहे और कुछ क्वेश्चन कॉन्सेप्ट बेस्ड भी थे। इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिक्स और ऑप्टिक्स से सवाल ज्यादा रहे। फिजिक्स HOD हरप्रीत के मुताबिक, रोटेशन और सिम कंडक्टर से जुड़े सवालों में कैंडिडेटस को ज्यादा समय लगा। केमिस्ट्री : केमिस्ट्री का सेक्शन फिजिक्स की तुलना में बैलेंस्ड रहा। ऑर्गेनिक, इन-ऑर्गेनिक, फिजिकल केमिस्ट्री से क्वेश्चन बराबर आए थे। फिजिकल केमिस्ट्री में जनरल कैलकुलेशन थी। केमिस्ट्री HOD प्रवेश बंसल के मुताबिक, इन-ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में क्वेश्चन NCERT के सिलेबस पर बेस्ड थे। जबकि ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में कुछ टफ रिएक्शन बेसिस क्वेश्चन थे। कुल मिलाकर ये एक मीडियम लेवल का सेक्शन रहा। बॉटनी: बॉटनी आमतौर पर सबसे ज्यादा स्कोरिंग पेपर होता है और इस बार भी ये पेपर वैसा ही आया। बॉटनी HOD अमित यादव के मुताबिक, बॉटनी में कुछ सवाल हैरान करने वाले भी थे। जैसे एकोलॉजी में जेनिटिक्स से ज्यादा डीप क्वेश्चन पूछे गए थे। जूलॉजी : जूलॉजी का सेक्शन भी हमेशा की तरह स्कोरिंग रहा। जूलॉजी HOD सुरभि मिश्रा के मुताबिक, जूलॉजी का पेपर अच्छा था लेकिन इसमें कुछ क्वेश्चन वर्ल्ड जूलॉजी में से ह्यूमन फिजियोलॉजी और बायोटेक्नॉलॉजी से जुड़े क्वेश्चन पूछे गए थे। जहां हर साल कॉकरोच से सवाल पूछे जाते थे इस बार फ्रॉग से पूछे गए। कुल मिलाकर ये सेक्शन मीडियम लेवल का रहा। सवाल और एग्जाम ड्यूरेशन दोनों ही कम हुए इस साल पेपर में टोटल 180 सवाल थे। वहीं साल 2024 में 200 सवाल थे। इसके साथ ही इस बार एग्जाम का ड्यूरेशन भी कम किया गया है। इस साल 180 मिनट यानी 3 घंटे का समय था। वहीं पिछले साल 200 सवालों के लिए 200 मिनट यानी 3 घंटे 20 मिनट का समय दिया गया था। हालांकि इस बार टाइम कम होने से कैंडिडेट्स को टाइम मैनेज करने में परेशानी आई। डिफिकल्टी लेवल बढ़ा साल 2024 की तुलना में इस बार डिफिकल्टी लेवल थोड़ा ज्यादा रहा। खासकर फिजिक्स और बॉटनी के कुछ सेक्शन कैंडिडेट्स के लिए टफ रहे। 2024 में आसान होने की वजह से कट-ऑफ भी ज्यादा रहा। फिजिक्स सेक्शन सबसे टफ, पेपर चैलेंजिंग रहा इस साल NCERT पर आधारित सवाल ज्यादा पूछे गए। वहीं कुछ सवालों में ज्यादा एनालेसिस बेसिस थे इसलिए पेपर चैलेंजिंग रहा। 2013 में जब पहली बार NEET शुरू हुआ था, तब से अब तक फिजिक्स का सेक्शन सबसे ज्यादा टफ माना जा रहा है। एक्सपेक्टेड कट-ऑफ घट सकता है अनएकेडमी एक्सपर्ट्स के एनालेसिस के मुताबिक NEET जनरल कट-ऑफ 140-150 नंबर तक रह सकता है। ये अनुमान 25 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स और 1.27 लाख एमबीबीएस सीटों पर आधारित हैं। पिछले साल की तुलना में कट-ऑफ में थोड़ी बहुत कमी आने की उम्मीद है। 580+ वाले कैंडिडेट्स को मिलेंगे सरकारी कॉलेज एनालिसिस की मानें तो 580+ स्कोर करने वाले कैंडिडेट्स को टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिलने की ज्यादा पॉसिबिलिटी होगी। सरकारी कॉलेज में एडमिशन के लिए 600-620 तक नंबर जरूरी होंगे। साल 2024 में 1500 कैंडिडेट्स ने 700-720 का स्कोर हासिल किया था। हालांकि इस साल पेपर टफ रहा है। 25 मई तक जारी होगी आंसर की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के मुताबिक, फिजिक्स और न्यूमेरिकल कठिन थे। बॉटनी और जूलॉजी के सेक्शन स्कोरिंग होंगे। ये खबर भी पढ़ें...... गुजरात बोर्ड 12वीं के रिजल्ट जारी:जनरल में बनासकांठा, साइंस में मोरबी जिला अव्वल; 93.7% और 83.51% स्टूडेंट्स हुए पास गुजरात सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड यानी GSEB ने 12वीं के बोर्ड एग्जाम रिजल्ट जारी कर दिए हैं। जनरल स्ट्रीम और साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट्स अभी ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर विजिट कर अपनी मार्कशीट देख सकते हैं। इसके लिए अपना सीट नंबर और कोड दर्ज कर सब्मिट करना होगा। पूरी खबर पढ़ें....
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com