बेटी की हत्या कर मां ने सुसाइड किया,HIV पॉजिटिव थे:पति ने गांव से 2KM दूर जलाया शव, बेटी को दफनाया; बेटे के साथ फरार
वैशाली में रविवार को एक शादीशुदा महिला का जलता शव मिला। उसकी बेटी की लाश को दफनाया गया था। आसपास चर्चा है कि मां ने पहले बेटी की हत्या की फिर खुद फांसी के फंदे से झूल गई। लोगों ने बताया कि घटना के दूसरे दिन सोमवार को पति ने महिला की लाश को घर से 2 KM दूर सुनसान इलाके में जला दिया। वहीं, बेटी के शव को डेढ़ किलोमीटर दूर गड्ढे में दफना दिया। इसके बाद खुद बेटे संग फरार हो गया। भास्कर की टीम जब ग्राउंड पर पहुंची तो इस मामले की अलग कहानी सामने आई। डॉक्टर की रिपोर्ट के अनुसार, महिला और बच्ची दोनों HIV पॉजिटिव थी। इसी बात से परेशान होकर महिला ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना महुआ थाने के एक गांव की है। जिस महिला की मौत हुई है उसकी उम्र सिर्फ 23 साल थी। 4 साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। महिला की बेटी की उम्र महज डेढ़ साल थी। 4 साल का बेटा भी था उसे कोई मेडिकल इश्यू नहीं था। इधर, मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने बेटी और पोती की हत्या की है। पढ़िए वैशाली से पूरी रिपोर्ट... इस घटना की तह तक जाने के लिए दैनिक भास्कर के रिपोर्टर ग्राउंड पर पहुंचे। घटना की पड़ताल करने के लिए जब टीम गांव पहुंची, तो वहां कोई कुछ नहीं बता रहा था। एक घंटे तक पैदल चल खेत-खलियान होते हुए जब हम गांव में जाने लगे, तो हमें रास्ते में सुनसान इलाके में एक भेड़ चराते शख्स दिखा। घटना के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उसने कुछ भी बताने से मना कर दिया। भेड़ चराने वाले शख्स ने हमसे कहा कि ये जगह सुरक्षित नहीं है, यहां से आप लोग चले जाइए। उसने हमें आगे जाने से रोक दिया। इसके बाद फिर हम पैदल चलते हुए खेत के बीच में पहुंचे जहां पर हमें महिला के कुछ कपड़े मिले। खेत में जली मिली महिला की बॉडी 200 मीटर दूरी तय करने पर हमारी खेत के बीचों-बीच जलते हुए शव पर नजर पड़ी। यहां पहुंचे तो देखा कि कम से कम 3 घंटे पहले इस बॉडी में आग लगा दी गई होगी। यहां से निकलकर हम गांव के अंदर पहुंचे। आरोपी के घर पर ताला लटका है। पता चला कि आरोपी, 3 साल के बेटे को लेकर फरार है। इस घटना पर गांव वाले कुछ नहीं बता रहे थे। सिर्फ दबी जुबान में HIV पॉजिटिव का जिक्र कर रहे थे। कई लोगों से पूछने के बाद एक-दो ग्रामीण कैमरा पर आए और उन्होंने महिला और उसके पति से जुड़ी कहानी बताई। 2 महीने पहले बेटी के पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई पड़ोसी ने बताया- 'पति जब भी पैसे लेकर घर नहीं आता था, तो दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती थी। दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो जाती थी। पत्नी इससे परेशान और दुखी रहती थी। पत्नी को 2022 में खुद के HIV पॉजिटिव होने की जानकारी हुई थी। मां को 2 महीने पहले पता चला कि उसकी डेढ़ साल की बेटी भी पॉजिटिव है। वो और परेशान रहने लगी थी। ' रात 2.30 बजे बेटे की चीखने की आवाज आई पड़ोसी ने बताया- 'रविवार रात करीब 10 बजे महिला ने सभी को खाना खिलाया। इसके बाद बाहर हाथ धोने आई। उस दौरान मेरी उससे बात भी हुई। फिर वो अंदर चली गई। सभी लोग खाना खाकर सो गए। रात करीब 2.30 बजे मुझे उसके बेटे के चिल्लाने की आवाज आई। जब हम सुबह उठे तो पता चला कि दोनों की मौत हो गई है। महिला ने सुसाइड कर लिया है।' गांव वाले बोले- मां ने बेटी को मारा फिर सुसाइड किया गांव में लोगों का कहना है कि मां ने ही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर खुद फांसी के फंदे से लटक गई। इस दौरान महिला छटपटाने लगी। उसका पैर पास में बेड पर सोए हुए बेटे पर लग गया, इसके कारण वो बिस्तर से नीचे गिर गया। इस वजह से उसकी नींद खुली और उसने मां को फंदे से लटका देख चिल्लाना शुरू कर दिया। चीख सुनकर पति की नींद खुल गई। उसने बेटी को बिस्तर पर मृत पाया और पत्नी को लटकता देखा। घटना के बाद पड़ोसी सुबह-सुबह घर के बाहर जमा हो गए। उन्होंने दोनों का अंतिम संस्कार करने के लिए कहा। इस दौरान कुछ ग्रामीण इसमें शामिल थे, कुछ अपने घर चले गए। वहीं, अंतिम संस्कार के बाद प्रीति के ससुराल वाले और उसके घर के आस-पड़ोस के लोग फरार हैं। सभी के घरों पर ताला लगा है। पुलिस पर डराने का आरोप लगाया खेत में काम कर रहे किसान ने कहा- 'ये हरिजन की बस्ती है। हमारे हिसाब से वहां पर लाश जल रही थी। ये भट्टी में आग लगने जैसा नहीं है। पुलिस वाले कहते हैं शराब केस में अंदर कर देंगे। पुलिस जब तक खोजबीन नहीं करती तब तक कुछ पता नहीं चल पाएगा। पुलिस बोली- शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई करेंगे थाना अध्यक्ष राजेश शरण ने बताया- 'जमानिया चौड़ से बच्ची का शव बरामद किया गया है। जांच में बच्ची के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।' मृतका के परिजन की तरफ से अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। लिखित आवेदन मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डॉक्टर के रिपोर्ट में पति भी HIV पॉजिटिव मिला है। पति बीमारी छिपाकर मेहनत-मजदूरी करता था। इन्हीं पैसों से वो परिवार का इलाज करवा रहा था। घटना के बाद परिवार के सदस्य फरार हो गए हैं। अब जानिए HIV क्या है? HIV एक ऐसा वायरस है, जो बॉडी के इम्यून सिस्टम पर हमला करता है। ये शरीर की व्हाइट ब्लड सेल्स को टारगेट करता है, जिससे इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। इसके कारण टीबी, सीवियर इन्फेक्शन और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अगर HIV का सही समय पर इलाज न किया जाए तो यह एक्वायर्ड इम्यूनोडेफिशिएंसी सिंड्रोम (AIDS) का कारण बन सकता है। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए... बच्चों के सामने मां की हत्या,लाश को पीटता रहा पति:सिसक-सिसककर रोते रहे मासूम; वीडियो बनाते हुए पड़ोसी बोले- दरिंदा है, लेकिन बचाने नहीं आए मुजफ्फरपुर में पति ने बच्चों के सामने लाठी से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। महिला ने बच्चों के सामने दम तोड़ दिया। पति मौत के बाद भी लाश पर लाठियां बरसाता रहा। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला जमीन पर बेसुध पड़ी है, जिस पर एक शख्स लगातार लाठी बरसा रहा है और करीब 3 से 5 फीट दूर 3 बच्चे खड़े हैं। वीडियो में पूरी घटना के दौरान बच्चों के सिसक-सिसककर रोने की आवाज सुनाई दे रही है। वीडियो बना रहे शख्स की आवाज भी आ रही है वो कह रहा है देखो दरिंदा है, लेकिन वो मदद के लिए आगे आया। मामला मोतीपुर थाना क्षेत्र के झींगहा गांव का है। पूरी खबर पढ़िए
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com