पटना के बापू टावर में पसमांदा मुस्लिम हुए एकजुट:राज्यपाल बोले- वक्फ मुसलमान के भविष्य का आईना, संशोधन कानून बिल्कुल सही है

Apr 20, 2025 - 15:48
 0  0
पटना के बापू टावर में पसमांदा मुस्लिम हुए एकजुट:राज्यपाल बोले- वक्फ मुसलमान के भविष्य का आईना, संशोधन कानून बिल्कुल सही है
पटना के बापू सभागार में ऑल इंडिया मुस्लिम मोर्चा के बैनर तहत पसमांदा मुसलमान का जमावड़ा हुआ। राज्यसभा के पूर्व सांसद एजाज अली के आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शामिल हुए। इस कार्यक्रम में पसमांदा समाज से बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। वक्फ को लेकर समर्थन जताते हुए इसे मुसलमान का भविष्य का आईना बताया गया। वहीं, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हो रहे दंगे पर भी बड़े सवाल खड़े किए गए। गरीब मुसलमानों के लिए वक्फ ने नहीं बनाए कभी कोई स्कूल राज्यपाल आरिफ मो.खान वक्फ का समर्थन करते हुए विरोध करने वालों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि तीन तलाक कानून अपनी मर्जी से समाज में बनाया हुआ कानून है। वक्फ संशोधन कानून सही है। क्योंकि कमजोर मुसलमान की सहायता के लिए वह संपत्ति थी। लेकिन उस संपत्ति पर मॉल, अस्पताल और कमर्शियल सेंटर बने हुए हैं। ईसाई समाज अपने गरीब समाज के लोगों के लिए स्कूल बनाते हैं। क्या वक्फ ने कभी कोई ऐसे स्कूल 20 से 25 साल में बनाए हैं, जो गरीब मुसलमान के काम आ रहा हो। मुसलमान संगठन अपना फायदा देख रहे आगे राज्यपाल ने कहा कि देश के गरीब पिछड़े मुसलमान को जज्बात के नाम पर लूट गया है। अमीर मुसलमान के बच्चे मदरसा में नहीं पढ़ते हैं। गरीब मुसलमान के बच्चे मदरसा में पढ़ते हैं। अमीर मुसलमान के बच्चे विदेश पढ़ने जाते हैं। मुसलमान संगठन सिर्फ अपने फायदे के लिए गरीब मुसलमान का उपयोग कर रहे हैं। वक्फ संशोधन बिल का विरोध अमीर मुसलमान इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उनका व्यवसाय खत्म होने जा रहा है। मुसलमान की हक की बात के लिए लड़ाई हुई नहीं, लड़ रहे हैं। उन्हें अपने व्यवसाय खत्म होने की चिंता है। साथ ही मुर्शिदाबाद की घटना पर राज्यपाल ने कहा कि जो कोई बांटने का काम करेगा उसे ऊपरवाला बड़ी सजा देगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com