MP 12वीं बोर्ड रिजल्ट- 74.48% स्टूडेंट पास:मैहर की प्रियल द्विवेदी ओवरऑल टॉपर; जिलों में नरसिंहपुर सबसे आगे, दमोह फिसड्डी
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 12वीं की परीक्षा का परिणाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को जारी कर दिया। इस बार 7 लाख 6 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इनमें से 74.48% पास हुए। मैहर की प्रियल द्विवेदी ने मैथ्स-साइंस में 500 में से 492 नंबर हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है। प्रियल कन्या शासकीय उमा स्कूल, अमरपाटन की स्टूडेंट हैं। प्रियल द्विवेदी सिविल सर्विसेज में जाना चाहती हैं। उन्होंने कहा- रेगुलर स्कूल जाएं, मन लगाकर पढ़ाई करें तो सफलता जरूर मिलती है। नरसिंहपुर का प्रदर्शन सबसे बेहतर
हायर सेकेंडरी के रिजल्ट में नरसिंहपुर जिला सबसे बेहतर रहा। यहां 91.91 प्रतिशत रेगुलर और 50.85 फीसदी प्राइवेट स्टूडेंट पास हुए हैं। इस लिस्ट में दमोह जिला सबसे नीचे हैं। यहां 48.05 प्रतिशत रेगुलर और 8.13 फीसदी प्राइवेट स्टूडेंट पास हुए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com