कपूरथला में कपड़ा व्यापारी के बेटे पर हमला:दो हमलावरों ने लोहे की रॉड से पीटा, बाइक पर घर जा रहा था युवक

Apr 20, 2025 - 15:57
 0  1
कपूरथला में कपड़ा व्यापारी के बेटे पर हमला:दो हमलावरों ने लोहे की रॉड से पीटा, बाइक पर घर जा रहा था युवक
कपूरथला में एक रेडीमेड कपड़ा व्यापारी के बेटे पर रात करीब 9 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमले में व्यापारी का बेटा घायल हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद है गई। पुलिस मामले की शिकायत दर्ज कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार शेरांवाला गेट के रहने वाले भाविक जैन अपने घर जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने लोहे की रॉड से उस पर हमला किया। सीसीटीवी में कैद वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बाइक पर जा रहा था। इस दौरान दो हमलावर अचानक युवक पर हमला कर देते हैं। लोगों के आने पर भागे हमलावर हमले में युवक बाइक से नीचे गिर जाता है। भाविक के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। इससे हमलावर भाग निकले। स्थानीय लोगों ने घायल भाविक को सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत स्थिर है। डीएसपी सबडिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि घटना नजदीक लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com