हरियाणा में गर्मी से मिलेगी राहत:धूलभरी हवाएं व बारिश होगी; हीट वेव से फसलों को बचाने के लिए एडवाइजरी जारी
हरियाणा में आज (मंगलवार) मौसम गर्म रहेगा। प्रदेश के 4 जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 30 अप्रैल को मौसम खुश्क रहने के बाद बदलाव शुरू होगा और 1 से 3 मई तक मौसम बदलेगा। जिसके चलते बादल छाएंगे, धूलभरी हवाएं चलने व बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 30 अप्रैल को पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में बारिश हो सकती है। इसके अलावा कहीं और बारिश की संभावना नहीं है। 1 मई को आधे से ज्यादा हरियाणा में बारिश का अनुमान है। पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में बारिश की 25-50 प्रतिशत तक संभावना है। कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में 25 प्रतिशत तक बरसात होने का अनुमान है। वहीं, 2 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद व हिसार में बारिश हो सकती है। हीट वेव के चलते बागवानी विभाग की एडवाइजरी जारी हीट वेव के चलते बागवानी विभाग ने फसलों के बचाव के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. देवी लाल ने बताया कि फिलहाल ग्रीष्म कालीन मौसम चरम पर चल रहा है। इस मौसम में किसानों को सुबह के समय ही खेत में कार्य करने की सलाह दी जाती है। जिले के किसानों को बागवानी फसलों को बचाने के लिए विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए किसान ब्लॉक स्तर पर संबंधित उद्यान विकास अधिकारियों भिवानी में डॉ. ज्योति मो. 8168115695, बवानी खेड़ा में डॉ० ज्योति मो. 9466212647, लोहारू में डॉ. कमल महला मो. 9588885868, सिवानी में डॉ चांद जोसन मो. 8053143280 एवं तोशाम में डॉ. शशी मो. 8385837158 से सम्पर्क कर सकते है व जिला स्तर पर जिला उद्यान अधिकारी, भिवानी के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं। ऐसा रहेगा मौसम मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के 4 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार व भिवानी) के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। कल यानी 30 अप्रैल को प्रदेश के 4 जिले (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार व भिवानी) में हीट वेव का यलो अलर्ट है। वहीं पंचकूला, यमुनानगर व अंबाला में बादलवाई, गर्जना, चमक व तेज हवाओं के साथ बरसात की संभावना है। 1 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में आंधी-तूफान व बारिश होने की संभावना है। कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में बादलवाई, तेज हवाएं चलने, गरज व चमक के साथ बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बूंदाबांदी व बारिश की संभावना चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 30 अप्रैल तक खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 1 मई से हवा में बदलाव व पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 1 मई रात से 3 मई के दौरान आंशिक बादल, धूलभरी हवाएं चलने और कहीं कहीं बूंदाबांदी व हल्की बारिश भी संभावित है। जिससे दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है। इसके बाद 4 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना से मौसम में लगातार बदलाव की संभावना है। हरियाणा का तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा हरियाणा के अधिकतम तापमान में सोमवार को 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य के नजदीक ही चल रहा है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला फरीदाबाद रहा। फरीदाबाद का बोपानी (AWS) में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 24 घंटे में बदला तापमान पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के जिलों के अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी मेवात व रेवाड़ी में 1-1 डिग्री की हुई। जिसके बाद मेवात का तापमान 40 डिग्री व रेवाड़ी का तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं प्रदेश में सबसे ज्यादा जिला करनाल के इंद्री रेस्ट हाउस एरिया में 3.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिसके बाद करनाल के इंद्री रेस्ट हाउस एरिया का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com