हरियाणा का यूट्यूबर बॉयफ्रेंड, कई बार दुबई गया:19 साल में शादी, 2 बच्चे, परिवार को खर्च नहीं देता; गर्लफ्रेंड संग उसके पति का मर्डर किया

Apr 20, 2025 - 15:49
 0  0
हरियाणा का यूट्यूबर बॉयफ्रेंड, कई बार दुबई गया:19 साल में शादी, 2 बच्चे, परिवार को खर्च नहीं देता; गर्लफ्रेंड संग उसके पति का मर्डर किया
हरियाणा के भिवानी में इंस्टाग्राम रील्स की शौकीन रवीना के साथ मिलकर उसके पति की हत्या करने वाला यूट्यूबर बॉयफ्रेंड सुरेश हिसार के हांसी का रहने वाला है। वह कई बार दुबई जा चुका था। हालांकि, वहां क्यों गया, किसी को इसका पता नहीं है। वह 5 बहनों का इकलौता भाई है। उसकी 19 साल की उम्र में शादी हुई। 2 बच्चे भी हैं। इसके बावजूद वह घर में खर्च नहीं देता। वह क्या करता था, परिवार को पता तक नहीं है। शादीशुदा होने के बावजूद उसने सोशल मीडिया पर खुद को सिंगल बता रखा था। जब प्रवीन हत्याकांड में उसका नाम आया तो परिवार और मोहल्ले के लोग भी हैरान रह गए। सुरेश कौन है, कैसे रवीना के टच में आया, हत्यारा कैसे बना, यह जानने दैनिक भास्कर हिसार के हांसी में उसके गांव प्रेम नगर पहुंचा। यहां गांव की कच्ची सड़क पर दो मंजिला मकान में उसकी दादी ने दरवाजा खोला। अंदर उसकी मां, पत्नी और दो बच्चे मिले, पिता काम पर गए थे। पत्नी ने सामने आने से मना कर दिया तो मां मिथिलेश और दादी मुन्नी से बातचीत हुई। दोनों ने प्रवीन को लेकर बातचीत की… सुरेश 5 बहनों का इकलौता भाई, 2 बच्चों का पिता सुरेश की मां मिथिलेश ने बताया कि सुरेश के पिता रेलवे में कॉन्ट्रैक्ट पर नौकरी करते हैं। उनके 6 बच्चे हुए, जिनमें 5 बेटियां हैं। 3 की शादी हो चुकी है और 2 अभी पढ़ ही रही हैं। सुरेश इकलौता भाई है। उसकी उम्र 28 साल है। 19वें साल में ही उसकी शादी कर दी थी। उसके 2 बच्चे भी हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। 12वीं तक पढ़ा, रेलवे की नौकरी 2 साल में छोड़ी मां मिथिलेश ने आगे बताया- सुरेश ने कक्षा 12 तक ही पढ़ाई की थी। इसके बाद वह नहीं पढ़ा। चूंकि, उसके पिता रेलवे में ठेके पर नौकरी करते है तो उन्होंने उसकी रेलवे में इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन पर नौकरी लगवा दी। मगर, यह नौकरी उसने 2 साल पहले छोड़ दी। इसके बाद हमें नहीं पता कि वह क्या करता था? बस इतना बताया था वह कोई वीडियो बनाता है, लेकिन हमने कभी उसकी वीडियो नहीं देखी। कई-कई दिन घर नहीं आता था, खर्च भी नहीं देता था सुरेश की दादी मुन्नी ने बताया कि सुरेश कई-कई माह घर नहीं आता था। वह 2 महीने पहले घर आया था। जब भी घर आता था तो वह 5 या 10 मिनट से ज्यादा नहीं रुकता था। घर वालों को सुरेश का यूं बाहर रहना पसंद नहीं था। वह घर में खर्च भी नहीं देता था। उसकी पत्नी इससे नाराज थी। कई बार इसे लेकर दोनों में कहासुनी भी हुई, लेकिन सुरेश में इससे कोई बदलाव नहीं आया। हम भी उसे टोकते थे कि तेरा भरा-पूरा परिवार है, इसे खुश रख। तो कह देता था कि कर तो रहा हूं। काम है, काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ता है। घर पैसे नहीं देता, पिता की सैलरी, दादी की पेंशन से गुजारा मां मिथिलेश ने आगे बताया- सुरेश बड़ा हो गया था, लेकिन परिवार की जिम्मेदारी नहीं संभालता था। 3 बेटियों की शादी होने के बाद अब परिवार में सुरेश को मिलाकर 9 सदस्य हैं। इनमें सुरेश के अलावा मैं और उसके पिता, दादी, 2 बहनें, उसकी पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। इस भरे पूरे परिवार का खर्च सुरेश के पिता की नौकरी और दादी की बुढ़ापा पेंशन से ही चलता है। इसके बावजूद परिवार को हाथ बंटाने में सुरेश कोई सहयोग नहीं करता था। पड़ोसियों ने बताया, सुरेश गिरफ्तार हो गया मां मिथलेश ने बताया कि 11 अप्रैल को उसके पड़ोसियों ने उन्हें आकर जानकारी दी कि सुरेश को भिवानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह सुनकर उनके होश उड़ गए। उसकी पत्नी बिलख-बिलख कर रोने लगी। आगे पूछने पर बताया कि सुरेश ने एक लड़की के साथ मिलकर मर्डर किया है, उस मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह सुनकर तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि सुरेश ऐसा भी कर सकता है। परिवार को रवीना-सुरेश के संबंधों का पता नहीं मां मिथिलेश ने बताया कि जब पड़ोसियों ने सुरेश के गिरफ्तार होने की जानकारी दी कि सारे परिजन इकट्‌ठा हो गए और भिवानी पुलिस से जानकारी की। वहां से रवीना नाम की लड़की के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि पहले कभी रवीना के बारे में नहीं सुना था। न ही कभी सुरेश ने जिक्र किया था कि किसी रवीना के साथ वह काम करता है। यह जरूर बताया था कि वह वीडियो बनाता है। उसकी टीम में कई लोग है, जो काम के सिलसिले में ज्यादातर घर से बाहर ही रहते हैं। शादीशुदा लेकिन इंस्टाग्राम पर खुद को सिंगल बताया प्रवीन हत्याकांड में पकड़ा गया सुरेश सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहता था। उसने सुरेश राघव नाम से इंस्टाग्राम आईडी बना रखी है। हालांकि, इसमें केवल 403 ही फॉलोअर्स है, लेकिन अपने बारे में काफी कुछ लिखा हुआ है। उसने लिखा है कि वह हरियाणवी आर्टिस्ट है। झूठे लोगों से नफरत करता है। वह शादीशुदा था, लेकिन खुद को सिंगल बताता था। इसके साथ ही एक शेर लिखा है - किसी के जज्बातों से नहीं खेलना चाहिए, कहीं वह बंदा हंसने लायक ही न रहे। कई बार दुबई गया, फोटो शेयर की सुरेश कई बार दुबई जा चुका है। उसने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की फोटो भी शेयर की। उसकी मां मिथिलेश ने भी बताया कि जब वह दो माह पहले घर आया तो उसने बताया था कि काम के सिलसिले में दुबई गया था। यह सुनकर अच्छा तो लगा, लेकिन घर में पैसे कब देगा, इसके बारे में उसने कुछ नहीं कहा था। उधर, मोहल्ले के कुछ लोगों से सुरेश के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि अच्छा लड़का लगता था, हत्या जैसा कांड कर देगा, कभी सोचा भी नहीं था। प्रवीन हत्याकांड, जिसमें सुरेश फंसा रेवाड़ी की रवीना की 10 साल पहले भिवानी के प्रवीन से शादी हुई। इसके बाद उसका एक बेटा हुआ। करीब डेढ़ साल पहले रवीना को एक्टिंग का शौक चढ़ा। वह यूट्यूब के लिए वीडियो बनाने लगी। इंस्टाग्राम के लिए भी नाचते व एक्टिंग करते हुए रील बनाने लगी। इस पर पति प्रवीन ने रोक दिया। इससे रवीना गुस्सा हो गई। वह ससुराल से ज्यादा मायके में रहने लगी। 25 मार्च को जब पति घर आकर सो गया तो उसने अपने यूट्यूबर बॉयफ्रेंड सुरेश को बुलाया। फिर पति का गला घोंट दिया। इसके बाद लाश बाइक पर ले जाकर नाले में फेंक दी, जो 4 दिन बाद 29 मार्च को बरामद हुई। ================= ये खबर भी पढ़ें :- पति सो रहा था, यूट्यूबर प्रेमी को बुला गला घोंटा:घर की पहली मंजिल पर कत्ल, फिर ढूंढने का नाटक, हरियाणा में एक चूक से पकड़ी गई पत्नी हरियाणा के भिवानी में इंस्टाग्राम रील्स की शौकीन पत्नी रवीना ने यूट्यूबर बॉयफ्रेंड सुरेश से मिलकर पति प्रवीन की हत्या कर दी। यह हत्या अचानक नहीं हुई बल्कि कत्ल करने से लेकर लाश ठिकाने लगाने और फिर खुद को बचाने तक की पूरी प्लानिंग की गई थी। पढ़ें पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com