महम में आंधी-तूफान से गोशाला को नुकसान:टिन शेड उड़ा और दीवारें गिरीं; प्रधान ने सरकार से मांगी मदद

Apr 20, 2025 - 15:49
 0  0
महम में आंधी-तूफान से गोशाला को नुकसान:टिन शेड उड़ा और दीवारें गिरीं; प्रधान ने सरकार से मांगी मदद
रोहतक के महम में आए तेज आंधी-तूफान ने श्रीकृष्ण गोशाला की नंदीशाला को भारी नुकसान पहुंचाया है। बड़ेसरा रोड पर स्थित नंदीशाला में नंदियों के लिए बनाए गए टिन शेड की छत उड़ गई और दीवारें ढह गईं। गोशाला के प्रधान धर्म सिंह सैनी ने बताया कि यह टिन शेड 2022 में बनवाया गया था। इसका उपयोग चारे और तूड़ी को रखने के लिए किया जाता था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही शेड पर नई टिन शीट्स लगवाई गई थीं। लेकिन तेज आंधी-तूफान ने सारी व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया। भरपाई के लिए सरकार से मदद की गुहार नुकसान की भरपाई के लिए प्रधान धर्म सिंह और कमेटी के अन्य सदस्यों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। साथ ही आम जनता से भी सहयोग की अपील की है। नंदीशाला विशेष रूप से नंदियों की देखभाल के लिए बनाई गई है, जहां उनके रहने और चारे की व्यवस्था की जाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com