कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर की महाआरती करेंगे सीएम:आज 13 देशों के 27 मेहमान भी होंगे शामिल; सैनी से मुलाकात करेगा डेलिगेशन

Apr 20, 2025 - 15:49
 0  0
कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर की महाआरती करेंगे सीएम:आज 13 देशों के 27 मेहमान भी होंगे शामिल; सैनी से मुलाकात करेगा डेलिगेशन
हरियाणा सीएम नायब सैनी आज शाम कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। सीएम ब्रह्मसरोवर पर होने वाली भव्य महाआरती में शामिल होंगे। खास बात यह है कि 13 देशों से आए 27 विदेशी प्रतिनिधि भी सीएम के साथ महाआरती का हिस्सा बनेंगे। ड्राफ्टिंग प्रोग्राम में ले रहे हिस्सा ये विदेशी प्रतिनिधि विधायी प्रारूपण (लेजिस्लेटिव ड्राफ्टिंग) से जुड़े 36वें इंटरनेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा ले रहे हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन लोकसभा के संसदीय लोकतंत्र अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान (PRIDE) के सहयोग से किया गया है। प्रतिभागियों में कोटे डी आइवर, इक्वाडोर, श्रीलंका, मंगोलिया, म्यांमार, नाइजीरिया, मालदीव, तंजानिया समेत कई देशों के अधिकारी शामिल हैं। पर्यटन स्थलों पर घूम रहा डेलिगेशन ये डेलिगेशन धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी कुरुक्षेत्र में पर्यटन स्थलों पर घूम रहा है। इस डेलिगेशन ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में धरोहर, शेख चहली का मकबरा का दौरा किया। डेलिगेशन शाम को सीएम से मुलाकात करेगा। साथ ही ब्रह्मसरोवर की महाआरती में हिस्सा लेगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम ब्रह्मसरोवर पर होने वाली महाआरती को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन, पुलिस और पर्यटन विभाग ने कार्यक्रम के लिए कमान संभाल ली है। प्रशासन का दावा है कि डेलिगेशन को हरियाणवी संस्कृति का विशेष अनुभव मिलेगा और यह दौरा भारत के प्रति उनके दृष्टिकोण को और सकारात्मक बनाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com