पेक में बी-डिज़ाइन कोर्स का दाखिला शुरू:चंडीगढ़ पेक में 5 मई से 21 जून तक कर सकते हे आवेदन, कुल 12 सीटें उपलब्ध
चंडीगढ़ स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में बैचलर ऑफ डिजाइन (बी-डिजाइन) कोर्स के लिए दाखिला प्रक्रिया आगामी 5 मई से शुरू होने जा रही है। यह कोर्स पेक द्वारा अपने स्तर पर संचालित किया जाता है और इसमें कुल 12 सीटें ही उपलब्ध हैं। इच्छुक विद्यार्थी पेक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 5 मई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकेंगे। यह कोर्स डिजाइन सोच, छात्रवृत्ति और व्यावहारिक अभ्यास के माध्यम से पर्यावरण के अनुकूल और मानव केंद्रित उत्पादों, सेवाओं और प्रणालियों के विकास की दिशा में विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करता है। इस कोर्स में छात्रों को तकनीक, कारोबार और समाज की समझ के साथ-साथ नए उत्पाद कैसे बनाए और लोगों तक पहुंचाए जाएं, यह भी सिखाया जाता है। पेक के अन्य इंजीनियरिंग कोर्स जैसे एरोस्पेस, सिविल, कंप्यूटर साइंस, इलैक्ट्रिक, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, मैकेनिकल, मेटलर्जिकल एंड मटीरियल, प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में एडमिशन की प्रक्रिया जेईई-एडवांस के परिणाम के बाद शुरू होगी। यह प्रक्रिया ज्वाइंट सीट अलॉटमेंट कमेटी (जोसा) और सेंट्रल सीट अलॉटमेंट बोर्ड (सी-सेब) द्वारा संचालित की जाती है। पीयू व अन्य कॉलेजों में भी रजिस्ट्रेशन शुरू पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के यूआईईटी विभाग और शहर के अन्य इंजीनियरिंग कॉलेजों जैसे सीसीईटी सेक्टर-26 और चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर में भी दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया ज्वाइंट एडमिशन कमेटी (जैक) के माध्यम से संचालित की जाती है। विद्यार्थी 21 जून तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यूआईईटी और पीयू के डॉ. एस.एस. भटनागर यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में बीई बॉयोटेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, केमिकल इंजीनियरिंग-एमबीए, फूड टेक्नोलॉजी जैसे कोर्सों में दाखिला दिया जाएगा। इन कोर्सों में हर साल बड़ी संख्या में विद्यार्थी दाखिला लेते हैं। 5 संस्थानों में मिलेंगे दाखिले CCET – मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स और आर्किटेक्चर UIET– बीई बॉयोटेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि PU के केमिकल विभाग – बीई केमिकल, फूड टेक्नोलॉजी, एमबीए चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर पीयू रीजनल सेंटर – विभिन्न इंजीनियरिंग कोर्स रजिस्ट्रेशन फीस जनरल कैटेगरी : ₹2800 रिजर्व कैटेगरी : ₹1400
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com