2026 की जनगणना के साथ जातिगत सर्वे हो:कांग्रेस प्रवक्ता संतोष गौतम ने केंद्र से की मांग, कहा- संकलन से प्रकाशन तक की समय-सीमा तय करें
मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता संतोष सिंह गौतम ने जातिगत जनगणना को लेकर केंद्र सरकार से मांग की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 2026 की जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की है। गौतम ने उज्जैन में शहर कांग्रेस कार्यालय पर कहा कि इस प्रक्रिया में अब और देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने तेलंगाना के जातिगत सर्वेक्षण का उदाहरण देते हुए कहा कि इसे एक पारदर्शी मॉडल के रूप में देखा जाना चाहिए। कांग्रेस की मांग है कि सरकार जनगणना की प्रत्येक अवस्था के लिए समय सीमा तय करे। इसमें प्रश्नावली की तैयारी, आंकड़ों का संकलन, वर्गीकरण और प्रकाशन शामिल है। पार्टी चाहती है कि सभी राजनीतिक दलों को विश्वास में लिया जाए। संसद में इस विषय पर तत्काल बहस हो। गौतम ने कहा कि सरकार को इस काम के लिए तुरंत धन आवंटित करना चाहिए। एकत्र किए गए आंकड़े आरक्षण, कल्याण योजनाओं, शिक्षा और रोजगार के अवसरों की समीक्षा का आधार बनेंगे। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, जिलाध्यक्ष कमल पटेल, नेता प्रतिपक्ष रवि राय और बबलू खींची उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com