आयोजन . समारोह में सेवानिवृत्त और मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया
भास्कर न्यूज | चिरमिरी परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर नगर पालिका निगम चिरमिरी महापौर रामनरेश राय ने नवनिर्मित भगवान परशुराम चौक का उद्घाटन फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह विधिवत पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। ब्राह्मण समाज चिरमिरी के अध्यक्ष हरिकांत अग्निहोत्री ने कहा कि समाज को सशक्त बनाने में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सभी सदस्यों का योगदान है। महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि महर्षि भवन व अन्य कक्षों का निर्माण वर्तमान विधायक व मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल से संभव हुआ है। साथ ही उन्होंने मंच से महापौर से यह मांग कर कहा कि महर्षि भवन के सामने एक शेड का निर्माण कराया जाए। महापौर ने आश्वासन दिया कि ब्राह्मण समाज द्वारा जो मांग रखी गई है, उसे पूरा करने के लिए प्रयास करेंगे। सेवानिवृत्त प्रो. भगवत प्रसाद दुबे ने कहा कि ब्राह्मण समाज को न केवल स्वयं धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए, बल्कि अपनी आने वाली पीढ़ी को भी धार्मिक शिक्षा देने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन कराना आवश्यक है और समाज को जहां भी अन्याय दिखाई दे, वहां सक्रिय होकर आवाज उठानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान हाल ही में सेवानिवृत्त हुए व समाज के मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया। वाचस्पति दुबे ने कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त किया। इस दौरान संरक्षक डॉ. डीके उपाध्याय, महेश मिश्रा, छोटे लाल पाराशर, आरपी शुक्ला, विदुर शर्मा, जितेंद्र मिश्रा, नारायणी शक्ति अध्यक्ष मिथिलेश पाराशर, अरुणोदय पांडेय, विजय दुबे समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com