राजगढ़ पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव:विधायक के पोते की शादी में हुए शामिल; नवदंपति को दिया आशीर्वाद

Apr 20, 2025 - 15:48
 0  0
राजगढ़ पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव:विधायक के पोते की शादी में हुए शामिल; नवदंपति को दिया आशीर्वाद
प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को राजगढ़ जिले का दौरा किया। वे सुबह 11:30 बजे हेलिकॉप्टर से जीरापुर तहसील के ग्राम काछीखेड़ी पहुंचे। यहां खिलचीपुर विधायक हजारीलाल दांगी के पोते अजय दांगी के विवाह समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़े को गुलदस्ता भेंट कर आशीर्वाद दिया। उन्होंने दंपती को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की। यह नेता रहे मौजूद कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इनमें कौशल विकास मंत्री गौतम टेटवाल, मत्स्य विकास मंत्री नारायण सिंह पंवार शामिल थे। सांसद रोडमल नागर, राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव और नरसिंहगढ़ विधायक मोहन शर्मा भी उपस्थित थे। सुरक्षा के थे कड़े इंतजाम मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल था। बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने पहुंचे। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री की सादगी की सराहना की। करीब 10 मिनट रुकने के बाद वे अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com