मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:PM ने सेनाओं को खुली छूट दी; कांग्रेस ने 'PM गायब' वाली पोस्ट डिलीट की; 5 मिनट में देश-दुनिया की बड़ी खबरें

Apr 30, 2025 - 06:00
 0  0
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:PM ने सेनाओं को खुली छूट दी; कांग्रेस ने 'PM गायब' वाली पोस्ट डिलीट की; 5 मिनट में देश-दुनिया की बड़ी खबरें
नमस्कार, कल की बड़ी खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की रही, जिसमें उन्होंने आतंकवाद से निपटने के लिए सेनाओं को खुली छूट दी। सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में... ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. पहलगाम हमला: PM बोले- सेना को टारगेट, समय और हमले का तरीका तय करने की पूरी छूट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ तीनों सेनाओं को खुली छूट दी है। PM ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, CDS अनिल चौहान, NSA अजित डोभाल और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ हाईलेवल मीटिंग की। PM मोदी ने कहा- आतंकवाद को करारा झटका देना हमारा राष्ट्रीय संकल्प है। हमें भारतीय सशस्त्र बलों की पेशेवर क्षमताओं पर पूरा विश्वास है। हमें भारतीय सशस्त्र बलों की पेशेवर क्षमताओं में पूरा विश्वास है। आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का तरीका, लक्ष्य और समय सेना तय करें।' अहम अपडेट्स... पढ़ें पूरी खबर... 2. पहलगाम हमला-कांग्रेस ने 'PM गायब' पोस्टर वाला पोस्ट डिलीट किया, BJP ने जवाब में कांग्रेस को 'पाकिस्तान के यार' कहा था पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस पार्टी ने PM मोदी का नाम लिए बिना निशाना साधा। कांग्रेस ने X हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें कुर्ता-पायजामा पहने शख्स का सिर कटा हुआ है और उसके हाथ-पैर गायब हैं। इसके जवाब में BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने पोस्टर जारी किया। इसमें राहुल जैसी सफेद टीशर्ट पहने व्यक्ति को पीठ पीछे चाकू लिए दिखाया गया है। हालांकि विवाद बढ़ने पर कांग्रेस ने पोस्ट डिलीट कर दी। BJP ने कांग्रेस को 'लश्कर-ए-पाकिस्तान' कहा: कांग्रेस की पोस्ट को पहलगाम हमले के बाद 24 अप्रैल को हुई सर्वदलीय बैठक से जोड़कर देखा जा रहा था। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी नहीं आए थे। कांग्रेस ने मांग की थी कि प्रधानमंत्री भी इसमें शामिल हों। बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की थी। BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस और आतंकियों की सोच एक जैसी है। कांग्रेस लश्कर-ए-पाकिस्तान है। पढ़ें पूरी खबर... 3. सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पेगासस रिपोर्ट पब्लिक नहीं होगी, देश की सुरक्षा से जुड़ी रिपोर्ट का खुलासा नहीं होगा सुप्रीम कोर्ट ने पेगासस जासूसी रिपोर्ट को सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा- देश की सुरक्षा और संप्रभुता से जुड़ी किसी भी रिपोर्ट का खुलासा नहीं किया जाएगा। व्यक्तिगत आशंकाओं का समाधान किया जा सकता है, लेकिन टेक्निकल पैनल की रिपोर्ट सड़कों पर चर्चा के लिए नहीं हो सकती। इस बात की जांच करनी होगी कि जानकारी किस हद तक साझा की जा सकती है। अगली सुनवाई 30 जुलाई को: मामले की सुनवाई 30 जुलाई को होगी। 2021 में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि केंद्र सरकार ने 2017 से 2019 के दौरान 300 भारतीयों की पेगासस स्पाइवेयर के जरिए जासूसी की। इनमें पत्रकार, वकील, सामाजिक कार्यकर्ता, विपक्ष के नेता और बिजनेसमैन शामिल थे। अगस्त 2021 में मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। पढ़ें पूरी खबर... 4. PAK हैकर्स ने राजस्थान सरकार की वेबसाइट हैक की, लिखा- अगला हमला गोलियों से नहीं टेक्नोलॉजी से होगा पाकिस्तानी हैकर्स ने राजस्थान सरकार की वेबसाइट हैक कर ली। हैकर्स ने शिक्षा विभाग की साइट पर लिखा- अगला हमला गोलियों से नहीं टेक्नोलॉजी से होगा। शिक्षा विभाग ने वेबसाइट को रिकवर कर लिया है। पाकिस्तानी हैकर्स ने आर्मी पब्लिक स्कूल श्रीनगर और रानीखेत की वेबसाइट्स भी हैक करने की कोशिश की। एक दिन पहले भी वेबसाइट हैक की थी: सोमवार रात पाकिस्तानी हैकर्स ने स्वायत्त शासन और नगरीय विकास विभाग (DLB) और जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की वेबसाइट को हैक कर इसी तरह की पोस्ट की थी। हालांकि इन दोनों वेबसाइट को रिकवर कर लिया गया था। पढ़ें पूरी खबर... 5. शौर्य चक्र विजेता मुदासिर की मां पाकिस्तान डिपोर्ट नहीं होंगी; पुलिस ने खबर को झूठ बताया कश्मीर में रहने वाले 59 पाकिस्तानी नागरिकों को पाकिस्तान डिपोर्ट किया जा रहा है। इनमें CRPF जवान की पाकिस्तान की रहने वाली पत्नी भी शामिल है। पहले शौर्य चक्र विजेता (मरणोपरांत) जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीद जवान की मां को भी डिपोर्ट किए जाने की खबरें चल रही थीं, जिसे पुलिस ने झूठा बताया। मुदासिर अहमद शेख की मां शमीमा अख्तर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) की रहने वाली हैं। वे 45 साल से उरी में रह रही हैं। शमीमा के बहनोई मोहम्मद यूनुस ने बताया- मुदासिर की मां घर लौट आई हैं। उन्हें डिपोर्टेशन के लिए नहीं ले जाया गया था। हम भारत सरकार के आभारी हैं। पढ़ें पूरी खबर... 6. राम मंदिर का निर्माण 5 जून को पूरा होगा; शिखर पर 42 फीट ऊंचा धर्म ध्वज दंड लगाया राम मंदिर का निर्माण 5 जून 2025 तक पूरा हो जाएगा। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने इसकी जानकारी दी। मंदिर के परकोटे पर बने राम दरबार और 6 मंदिरों की पूजा भी इसी दिन होगी। मंदिर के शिखर पर 42 फीट ऊंचा ध्वजदंड लगाया गया है। शिखर 161 फीट ऊंचा है। ध्वज लगने के बाद मंदिर की ऊंचाई 203 फीट होगी। मंदिर के परकोटे में मूर्तियां स्थापित होंगी: राम मंदिर के 800 मीटर लंबे परकोटे में बने 6 मंदिरों का निर्माण पूरा हो चुका है। इन मंदिरों में मूर्तियों को स्थापित करने की प्रक्रिया 30 अप्रैल अक्षय तृतीया से शुरू होगी। इसके लिए सभी मंदिरों में सफेद संगमरमर से बने 2 फीट ऊंचे सिंहासन भी तैयार कर दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर... 7. IPL 2025: दिल्ली के घर में 8 साल बाद जीता कोलकाता; कैपिटल्स को 14 रन से हराया कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL के 48वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 14 रन से हरा दिया। टीम दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 8 साल बाद जीती है। पिछली जीत 2017 के सीजन में मिली थी। कोलकाता ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 204 रन बनाए। कोलकाता ने 28वीं बार 200 प्लस स्कोर बनाया। 205 रन का टारगेट चेज कर रही दिल्ली 20 ओवर के बाद 9 विकेट पर 190 रन बना सकी। मैच के हाईलाइट्स: दिल्ली से फाफ डु प्लेसिस ने 62, अक्षर पटेल ने 43 और विपराज निगम ने 38 रन बनाए। KKR की ओर से सुनील नरेन ने 3 विकेट झटके। उन्होंने केएल राहुल को रनआउट भी किया। वरुण चक्रवर्ती को 2 विकेट मिले। अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और आंद्रे रसेल को एक-एक विकेट मिले। अंगकृष रघुवंशी ने 44, रिंकू सिंह ने 36 रन का योगदान दिया। दिल्ली के मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट झटके। पढ़ें पूरी खबर... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... एक हाथ से टॉयलेट पेपर रोल सजाने का रिकॉर्ड अमेरिका के एक शख्स ने एक हाथ से 10 टॉयलेट पेपर रोल को एक के ऊपर एक रखने का रिकॉर्ड बनाया है। डेविड रश ने 5.38 सेकेंड में ये रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले ये रिकॉर्ड 5.45 सेकेंड का था। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मेष राशि वालों के बिजनेस के लिए नया प्रयोग फायदेमंद रहेगा। कर्क राशि वालों के मुश्किल काम अचानक पूरे हो सकते हैं। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com