964 किमी नया रेल ट्रैक जुड़ा, पर 1505 स्टाफ घटे, नतीजा- 10 साल में 101 हादसे
बिलासपुर रेल मंडल में 10 साल में 964 किलोमीटर नया ट्रैक तैयार किया गया है। रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के हिसाब से ये बड़ी उपलब्धि है, पर इस दौरान 2003 में स्वीकृत सेटअप में से 1505 कर्मचारियों की संख्या घट गई। कर्मचारियों की कमी का सीधा असर सुरक्षा पर पड़ रहा है। 10 साल में 101 रेल हादसे हुए हैं। फिर भी रेलवे प्रबंधन द्वारा सुरक्षा व संरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन की स्थापना 2003 में हुई थी। इस दौरान बिलासपुर डिवीजन के अंतर्गत 831 किमी ट्रैक था। इसके मेंटेनेंस और सुरक्षा के लिए इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में 6421 अधिकारी-कर्मचारियों का सेटअप था। वर्तमान में ट्रैक की लंबाई बढ़कर 1795 किलोमीटर हो गई है। इसकी तुलना में कर्मचारी घटकर 4916 बचे हैं। यानी 1505 कर्मचारी घट गए हैं। 10 साल में 43 नए ट्रैक जोड़े गए हैं। इनकी सुरक्षा भगवान भरोसे है, क्योंकि जिन कर्मियों पर एक या दो लाइन की निगरानी का जिम्मा था, वे अब 4 लाइन पर नजर रख रहे हैं। इन चार कारणों से समझिए क्यों हो रहे हादसे 1. सिग्नल ओवरशूट: पहले एक-दो लाइन होने पर लोको पायलट के लिए सिग्नल को समझना आसान था। अब कई लाइन हैं और उतनी ही संख्या में सिग्नल भी लगे हैं, इसलिए गलत ट्रैक पर जा रहे। 2. शॉर्टकट: मैनपॉवर की कमी के कारण संरक्षा के मापदंडों के बजाय शॉर्टकट का इस्तेमाल कर रहे। ओडिशा व अन्य जगहों पर जो बड़े रेल हादसे हुए हैं, वे सभी शॉर्टकट की वजह से ही हुए हैं।2024 में जयरामनगर स्टेशन में बालासोर जैसी स्थिति बनी थी, जिसे दबा दिया गया। 3. मॉनिटरिंग: पहले पैदल गश्त कर कर्मचारी ट्रैक की मॉनिटरिंग करते थे। अब लाइन की संख्या इतनी ज्यादा है कि कर्मचारी शॉर्ट कट अपनाने मजबूर हैं और पैदल के बजाय बाइक से दूसरी जगह जा रहे। इस वजह से भी गड़बड़ी नहीं दिखती। 4. ओवरटाइम: स्टाफ की कमी के कारण रनिंग स्टाफ से ओवरटाइम कराया जा रहा है। 11 के बजाय 16 से 18 घंटे काम लिया जा रहा है। 2023 में सिंहपुर में इसी वजह से हादसा हुआ था। संरक्षा हमारी टॉप प्रायोरिटी है। इस तरफ सार्थक कदम उठाए गए हैं। इससे हादसों में कमी आई है। हमारा उद्देश्य हादसों को शून्य करना है। इस दिशा में सारे प्रयास किए जा रहे हैं। -अनुराग सिंह, सीनियर डीसीएम
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com