नाबालिग से रेप का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार:मक्का के खेत में किया दुष्कर्म, जांच अधिकारी को आरोप पत्र दाखिल करने का निर्देश

Apr 30, 2025 - 05:30
 0  0
नाबालिग से रेप का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार:मक्का के खेत में किया दुष्कर्म, जांच अधिकारी को आरोप पत्र दाखिल करने का निर्देश
किशनगंज के कोचाधामन थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी नूर आजम को पुलिस ने मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के परिजनों ने सोमवार को कोचाधामन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 27 अप्रैल को रात करीब 10 बजे आरोपी ने लड़की को घर से जबरन उठाया। उसे पास के मक्का के खेत में ले जाकर रेप किया। एसपी सागर कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ गौतम कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। टीम में कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार और महिला पुलिस अधिकारी शामिल थे। तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को बहादुरगंज के कॉलेज रोड चौक से पकड़ा गया। आरोप पत्र दाखिल करने का निर्देश एसपी सागर कुमार ने बताया कि मामले में पर्याप्त साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच अधिकारी को जल्द से जल्द आरोप पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com