नाइजर में अगवा हुए सभी 5 मजदूर सुरक्षित
भास्कर न्यूज| बगोदर बगोदर थाना क्षेत्र की दो पंचायतों के पांच प्रवासी मजदूरों को शुक्रवार को पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर में अगवा कर लिया गया। अगवा हुए मजदूरों में दोंदलो पंचायत के संजय महतो, फलजीत महतो, राजू महतो, चंद्रिका महतो और मुंडरो पंचायत के उत्तम महतो शामिल हैं। सभी मजदूर नाइजर में केपीटीएल कंपनी में काम कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही बगोदर विधायक नागेंद्र महतो पीड़ित परिवारों से मिलने उनके घर पहुंचे। विधायक ने कंपनी के मैनेजर से बात कर वहां की स्थिति की जानकारी ली। कंपनी अधिकारियों ने बताया कि सभी मजदूर सुरक्षित हैं और जल्द ही उनकी वतन वापसी कराई जाएगी। वहीं विधायक नागेंद्र महतो ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी से फोन और पत्र के से संपर्क किया। साथ ही प्रवासी विभाग से भी बात कर सभी मजदूरों की सकुशल वापसी की मांग की। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। मौके पर मुखिया तुलसी तलवार, जीबलाल महतो, जय मंडल, सोनू सिंह, मंटू गुप्ता, बुधन महतो, होटल साव, छत्रु महतो, बिगन महतो, जागेश्वर महतो, प्रेम आदि थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com