हिमाचल में कल से 5 दिन बारिश:50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगा तूफान, कुल्लू-ऊना में आज हीट वेव का येलो अलर्ट

Apr 30, 2025 - 07:00
 0  0
हिमाचल में कल से 5 दिन बारिश:50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगा तूफान, कुल्लू-ऊना में आज हीट वेव का येलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे अगले पांच दिन तक पहाड़ों पर मौसम खराब बना रहेगा। प्रदेश के ज्यादातर भागों में बारिश के आसार है। इस दौरान दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफान चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, एक व दो मई को हल्की बारिश होगी। मगर तीन और चार मई को ज्यादा तेज बारिश होगी। पांच अप्रैल को अधिक ऊंचाई वाले भागों में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। इससे अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में ओर गिरा‌वट आएगी और प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत की सांस मिलेगी। बीती शाम को भी ठियोग व आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। वहीं शिमला में दिनभर ठंडी हवाएं चलती रही। इससे मशहूर पर्यटन स्थल कुफरी, शिमला और नारकंडा में मौसम सुहावना हो गया है। मनाली का पारा नॉर्मल से 5.5 डिग्री ज्यादा प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम में हल्की कमी जरूर आई है। मगर प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान अभी भी नॉर्मल से 1.2 डिग्री ज्यादा है। खासकर मनाली का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री ज्यादा के साथ 28.8 डिग्री, भुंतर का 3.9 डिग्री ज्यादा के साथ 33.8 डिग्री, शिमला का 2.0 डिग्री उछाल के साथ 25.4 डिग्री, कांगड़ा का 5.0 डिग्री ज्यादा के साथ 34.6 डिग्री है। आज कुल्लू-ऊना में लू का अलर्ट बेशक, कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। मगर आज के लिए मौसम विभाग ने कुल्लू और ऊना जिला में हीट वेव चलने का येलो अलर्ट जारी कर रखा है। इससे इन जिलों में दिन के वक्त लोगों को लू चलने से परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com