बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत:सीवान में मोटर रिपेयर करते समय हादसा, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम

Apr 20, 2025 - 15:48
 0  0
बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत:सीवान में मोटर रिपेयर करते समय हादसा, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम
सीवान में बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। घटना जीरादेई थाना क्षेत्र के अकोल्ही गांव की है। मृतक की पहचान स्वर्गीय राजकिशोर सिंह के बेटे शशि कुमार सिंह(30) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के परिजन श्रीराम कुमार ने बताया कि शशि पेशे से बिजली मिस्त्री था। सुबह उनके घर का मोटर खराब हो गया। शशि जब मोटर की मरम्मत कर रहा था, तभी अचानक करंट आ गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद की। उसके बाद शशि को स्थानीय पीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। करंट की चपेट में आने से मौत जीरादेई थाना प्रभारी सोनी कुमारी ने बताया कि पीएचसी से मौत की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचीं। जांच में पता चला कि शशि अपने घर में मोटर की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com