झरही नदी के पुल पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:गोपालगंज में दो युवकों की मौत, पुल पर चढ़ते समय हुआ हादसा

Apr 20, 2025 - 15:48
 0  0
झरही नदी के पुल पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:गोपालगंज में दो युवकों की मौत, पुल पर चढ़ते समय हुआ हादसा
गोपालगंज के झरही नदी पर बने वैकल्पिक पुल पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बैरागी टोला सोनगढ़वा गांव के विद्या सागर सिंह और मुनेश्वर चौधरी के रूप में हुई है। विद्या सागर सिंह सत्यनारायण सिंह के बेटे हैं, जबकि मुनेश्वर चौधरी राजनंद चौधरी के बेटे हैं। पुल पर चढ़ते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी यह हादसा श्रीपुर थाना क्षेत्र में हुई है। घटना उस समय हुई, जब दोनों युवक ट्रैक्टर पर टेंट का सामान लादकर एक शादी समारोह में जा रहे थे। झरही नदी के वैकल्पिक पुल पर चढ़ते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू हो गई और पलट गई। हादसे के समय दोनों युवक ट्रैक्टर के पहिए वाले वर्नट पर बैठे थे, जिससे ट्रॉली के नीचे दबने से उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना श्रीपुर थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं। थानाध्यक्ष नेहा कुमारी ने कहा कि हमने ट्रैक्टर-ट्रॉली से दोनों शवों को बाहर निकाला। उसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। हादसा कैसे हुई, हम जांच कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com