आसींद में सर्राफा व्यापारी से डकैती का आरोपी गिरफ्तार:साथियों के साथ मिलकर की थी लूट, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

May 1, 2025 - 05:00
 0  0
आसींद में सर्राफा व्यापारी से डकैती का आरोपी गिरफ्तार:साथियों के साथ मिलकर की थी लूट, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार
आसीन्द थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी से डकैती के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नारायण लाल रेगर पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था। घटना 25 दिसंबर 2024 को लाछुड़ा गांव में हुई थी। सर्राफा व्यापारी भैरूलाल सोनी अपनी दुकान बंद कर जेवरात लेकर मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोका। देसी कट्टा दिखाकर स्विफ्ट कार में डालकर अपहरण कर लिया। बदमाशों ने करीब 8 किलो चांदी, सोने की चैन, अंगूठी और अन्य आभूषण लूट लिए। बाद में व्यापारी को जंगल में छोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लूटा गया माल, घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार और देसी कट्टा बरामद कर लिया गया है। नारायण लाल रेगर ने इस वारदात में मुख्य अभियुक्त को रैकी करवाई थी। घटना के बाद से वह अलग-अलग जगहों पर छिप रहा था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com