अंबाला में आज से हटाए जाएंगे अवैध होर्डिंग:नगर निगम ने जारी किए नोटिस, अतिक्रमण भी हटाया जाएगा; हाइवे पर भी होगा एक्शन

May 1, 2025 - 05:30
 0  0
अंबाला में आज से हटाए जाएंगे अवैध होर्डिंग:नगर निगम ने जारी किए नोटिस, अतिक्रमण भी हटाया जाएगा; हाइवे पर भी होगा एक्शन
हरियाणा के अंबाला में आज से शहर में अतिक्रमण और बिना अनुमति के लगाए होर्डिंग हटाने का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने नोटिस भी जारी कर दिए हैं। निगम की ओर से शहर के अंबाला-राजपुरा हाईवे, पुरानी दिल्ली रोड, अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर जंडली तक और शहर में अन्य जगहों पर लगाए होर्डिंग हटाए जाएंगे। दरअसल, अंबाला में हाइवे और शहर में जगह-जगह लगे अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ अब नगर निगम का सख्त रुख है। पहले भी निगम की ओर से इन होर्डिंग और अतिक्रमण को हटाने के लिए कार्रवाई की है, मगर इस बार निगम कार्रवाई के लिए पहले से तैयारी कर रहा है। निगम होर्डिंग उतारने के साथ उनके पोल और खंभे भी हटाएगा। इसके लिए 40 नोटिस जारी किए गए हैं। इन अतिक्रमण को खुद हटाने के लिए निगम की ओर से सात दिन का समय नोटिस में दिया गया था। हाईवे के अलावा पुरानी दिल्ली रोड पर होर्डिंग की भरमार दरअसल, शहर में अंबाला-राजपुरा हाईवे, अंबाला-चंडीगढ़ रोड और पुरानी दिल्ली रोड पर सिविल अस्पताल से लेकर जंडली पुल तक होर्डिंग की भरमार है। निगम ने 40 लोगों को होर्डिंग हटाने के लिए नोटिस दिए हैं। कई लोगों ने अपने दुकान और शोरूम पर भी निगम की बिना अनुमति के होर्डिंग रखे हैं। इस वजह से निगम को तो राजस्व का नुकसान हो रहा है। साथ ही शहर की सुंदरता भी खराब हो रही है। यही नहीं इन होर्डिंग को देखकर लोगों का ध्यान भटकता है। जिस वजह से सड़क हादसे भी होते हैं। अतिक्रमण हटाने के लिए हो रही कार्रवाई नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने को लेकर भी कार्रवाई की जा रही है। बीते दिनों निगम ने बांस बाजार और जंडली क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी। इसके साथ ही 20 ऐसे लोगों को भी नोटिस दिए गए हैं, जिन्होंने अतिक्रमण कर रखा है। उन लोगों को सात दिन का समय दिया गया है। निगम की ओर से अब होर्डिंग उतरवाने के साथ ही खंभे व पोल भी हटाए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com