ऐसी सरकारी शादियां...:न अग्नि जलाई, न सात फेरे हुए, 49 हजार के चेक लेकर चलते बने

May 1, 2025 - 11:00
 0  0
ऐसी सरकारी शादियां...:न अग्नि जलाई, न सात फेरे हुए, 49 हजार के चेक लेकर चलते बने
यह तस्वीर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत अक्षय तृतीया पर कृषि उपज मंडी में हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन की है। जहां वेदी क्रमांक 148 से 152 तक की वेदी में न तो अग्नि जली, न सात फेरे हुए और जोड़े 49-49 हजार रुपए के चेक लेकर चलते बने, जबकि प्रशासनिक अधिकारियों ने वेदी पर जाकर ही जोड़ों को चेक सौंपे। हवन के लिए वेदी के समीप रखे गए कंडे और लकड़ी जस की तस थे। दरअसल, इन नंबरों के युगल आयोजन में आए तो थे, लेकिन चेक मिलने के बाद वे तुरंत ही वहां से रवाना हो गए। इनमें से काईयों ने विवाह की प्रक्रिया घर वापस लौट कर पूरी की। इधर, सिरोंज एसडीएम हर्षल चौधरी का कहना है कि शासन के निर्देशानुसार हमने आयोजन स्थल पर सभी व्यवस्था की थीं। इसके बाद लोग अपनी परंपरा के पालन लिए स्वतंत्र हैं। वे अपनी परंपरा के अनुसार विवाह की रस्म पूरी करते हैं। इसमें हम कुछ नहीं कर सकते। श्योपुर : सरकारी विवाह सम्मेलन में पुरोहित बने मुसलमान शिक्षक, कुछ जोड़े बिन फेरे लौटे अक्षय तृतीया पर नगर पालिका और जनपद पंचायत की ओर से आयोजित विवाह समारोह में 10 मुसलमान शिक्षक की ड्यूटी लगाई गई। आरोप है कि विवाह वेदी पर पुरोहित का काम 10 मुसलमान शिक्षकों ने किया। ऐसे में सम्मेलन से कुछ जोड़े तो बिना फेरे लिए ही लौट गए। इन जोड़ों ने बाद में दूसरे सम्मेलनों में जाकर सनातन संस्कृति के अनुसार विवाह किया। श्योपुर जनपद पंचायत के सीईओ श्याम भटनागर का कहना है कि मुसलमान शिक्षकों ने वेदी पर मंत्र नहीं पढ़े, वे तो सिर्फ व्यवस्था के लिए बैठे थे। शादी तो गायत्री परिवार के सदस्यों ने कराई। जोड़ों के बिन फेरे जाने की जानकारी मुझे नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com