बड़वानी में डूबते परिवार को लोगों ने बचाया:नर्मदा के राजघाट पर सुरक्षा व्यवस्था नहीं; सूचना बोर्ड और स्थायी पुलिस तैनाती भी नहीं

Apr 20, 2025 - 15:48
 0  0
बड़वानी में डूबते परिवार को लोगों ने बचाया:नर्मदा के राजघाट पर सुरक्षा व्यवस्था नहीं; सूचना बोर्ड और स्थायी पुलिस तैनाती भी नहीं
बड़वानी के राजघाट में रविवार को नर्मदा नदी में स्नान करते समय एक परिवार के कुछ सदस्य गहरे पानी में डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राजघाट समिति के सचिन शुक्ला ने बताया कि यहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग नर्मदा स्नान के लिए आते हैं। गर्मी के मौसम में यह संख्या और बढ़ गई है। लेकिन स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। यहां न तो कोई सूचना बोर्ड है और न ही स्थायी पुलिस तैनाती। स्थानीय नाविक और केवट करते हैं बचाव वर्तमान में डूबते लोगों को बचाने का काम स्थानीय नाविक और केवट ही कर रहे हैं। वे अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की मदद करते हैं। राजघाट में नर्मदा का बैक वाटर लगातार कम हो रहा है। इससे नए घाट का ऊपरी हिस्सा और छतरियों की छत खुल गई है। लोग इन छतरियों से पानी में छलांग लगा रहे हैं, जो खतरनाक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग सुबह-शाम नर्मदा स्नान करने आ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन को तत्काल सुरक्षा व्यवस्था करनी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com