हिमाचल में कई भागों में छाए बादल:6 दिन बारिश-तूफान और आसमानी बिजली गिरने का अलर्ट; कुल्लू-ऊना के कुछ भागों में लू महसूस की गई
शिमला समेत प्रदेश के ज्यादातर भागों में आज सुबह से मौसम खराब बना हुआ है। इससे पहाड़ों पर मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले छह दिन के लिए मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया है। इससे प्रदेश के ज्यादातर भागों में बारिश के आसार है। इस दौरान दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफान चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, एक से तीन मई को हल्की बारिश होगी। मगर चार से छह मई के बीच कुछेक क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। पहाड़ों पर इससे अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में ओर गिरावट आएगी। प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत की सांस मिलेगी। बीती शाम को भी ठियोग और कोटखाई में हल्की बारिश हुई है। इससे अपर शिमला में मौसम सुहावना हो गया है। कुफरी और नारकंडा तूफान ने भी लोगों को फिर से डराया है। शिमला में भी आज सुबह से ठंडी हवाएं चल रही है। मनाली का पारा नॉर्मल से 5.5 डिग्री ज्यादा प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम में हल्की कमी जरूर आई है। मगर प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान अभी भी नॉर्मल से 1.2 डिग्री ज्यादा है। खासकर मनाली का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री ज्यादा के साथ 28.8 डिग्री, भुंतर का 3.9 डिग्री ज्यादा के साथ 33.8 डिग्री, शिमला का 2.0 डिग्री उछाल के साथ 25.4 डिग्री, कांगड़ा का 5.0 डिग्री ज्यादा के साथ 34.6 डिग्री है। आज कुल्लू-ऊना में लू का अलर्ट बेशक, कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। मगर आज के लिए मौसम विभाग ने कुल्लू और ऊना जिला में हीट वेव चलने का येलो अलर्ट जारी कर रखा है। इससे इन दोनों जिलों में कुछेक क्षेत्रों में गर्म हवाएं महसूस की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com