शिमला में ED ऑफिस के बाहर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन:नेशनल हेराल्ड केस में एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया, PM का पुतला फूंका

Apr 20, 2025 - 16:02
 0  0
शिमला में ED ऑफिस के बाहर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन:नेशनल हेराल्ड केस में एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया, PM का पुतला फूंका
शिमला में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड अखबार और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी द्वारा फाइल चार्जशीट मामले में ईडी ऑफिस के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी की कार्रवाई को बदले की भावना से की गई राजनीति करार दिया। कार्यकर्ताओं ने ईडी दफ्तर के बाहर मोदी सरकार का पुतला फूंका और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हिमाचल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस केंद्र सरकार की गलत नीतियों का मजबूती से विरोध कर रही है। ठाकुर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उनका कहना है कि सरकार द्वारा विपक्ष के नेताओं पर केंद्रीय एजेंसियों द्वारा बेवजह परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र विपक्ष की आवाज दबाने और लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उसी सन्दर्भ में आज विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। BJP ने राहुल गांधी का पुतला फूंका भाजपा युवा मोर्चा ने शिमला में नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर सीटीओ पर धरना-प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कड़शोली ने कहा कि कांग्रेस ने एजेएल के 1000 शेयरधारकों का ऋण माफ करने के बजाय 'यंग इंडिया' नामक नई कंपनी बनाई। मात्र 50 लाख रुपये के निवेश पर 2000 करोड़ की संपत्ति हड़प ली गई। प्रदर्शनकारियों ने हिमाचल की सुक्खू सरकार पर भी निशाना साधा, जिसने नेशनल हेराल्ड को करोड़ों रुपये के विज्ञापन दिए, जबकि प्रदेश में अखबार की एक भी कॉपी नहीं छपती। कार्यक्रम में राहुल गांधी का पुतला भी फूंका गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com