हिमाचल में तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट:शिमला, कांगड़ा, चंबा समेत कई क्षेत्रों में बारिश शुरू; तापमान में गिरावट की संभावना

Apr 20, 2025 - 16:02
 0  0
हिमाचल में तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट:शिमला, कांगड़ा, चंबा समेत कई क्षेत्रों में बारिश शुरू; तापमान में गिरावट की संभावना
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने कुछ घंटों में चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, और शिमला में कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इस बीच शिमला,कांगड़ा, चंबा समेत कई क्षेत्रों में बारिश भी शुरू हो गयी है। कांगड़ा जिले में तो सुबह भी बारिश हुई थी। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के सभी जिलों में गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की थी। फिलहाल तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। लेकिन दो दिन बाद फिर से तापमान बढ़ेगा और गर्मी सताएगी। IMD के अनुसार, प्रदेश के अधिकतर ऊंचाई और मध्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। बीते कल विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश, ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। हालांकि, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई और अधिकतर जगहों पर मौसम साफ रहा या बादल छाए रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कल से प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा। 16 अप्रैल से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव आज से कमजोर पड़ पड़ जाएगा। तापमान में आएगी 5 डिग्री तक गिरावट मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद तापमान में भी बदलाव देखने को मिलेगा। आज और कल अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री की कमी आएगी। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 36.8 डिग्री और बिलासपुर में 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं केलोंग में 13.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो तीन दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद तापमान में फिर उछाल आ जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com