उद्घाटन समारोह : सीएम करेंगे आगाज, पीएम देंगे वीडियो संदेश
बिहार में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री विडियो संदेश देंगे। जबकि उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 4 मई की शाम 6.30 बजे से समारोह की शुरुआत होगी। कार्यक्रम एक घंटे 21 मिनट का होगा। इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय राज्य मंत्री रक्षा निखिल खड्से, बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन समारोह मिनट टू मिनट शाम 6 बजे: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया का आगमन। 6.05 बजे: खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता का स्वागत संबोधन। 6.08 बजे: गणमान्य अतिथियों को सम्मानित किया जाएगा। 6.13 बजे: खेलो इंडिया से संबंधित विडियो की प्रस्तुति। 6.16 बजे: केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया का संबोधन। 6.21 बजे: खेलो इंडिया का मशाल प्रज्जवलित किया जाएगा। 6.26 बजे: गंगा आरती एवं भारत के नामचीन संगीतकारों द्वारा मां मुण्डेश्वरी की स्तुति की प्रस्तुति। 6.31 बजे: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संबोधन। 6.41 बजे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विडियो संदेश के जरिए खिलाड़ियों व खेलप्रेमियों को संबोधित करेंगे। 6.56 बजे: शो केसिंग बिहार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। इस दौरान कलाकारों के साथ सिने अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी परफॉर्म करेंगे। पंकज त्रिपाठी बढ़ते बिहार की कहानी भी सुनाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com