चेन स्नैचर से भिड़ गई मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला, थप्पड़ मारा फिर भी चेन छीन भागा
बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के गेतलातु स्थित प्रकाश मार्बल गली में रविवार की अहले सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के गले से बाइक सवार अपराधी चेन छीनकर फरार हो गया। हालांकि पीड़ित महिला ने हिम्मत दिखाई और चेन स्नैचर से भिड़ गई। स्नैचर को एक थप्पड़ भी मार दिया, इसके बाद भी वह चेन झपट कर फरार हो गया। पीड़िता का नाम पद्मा झा है और वह गेतलातु में ही रहती हैं। पद्मा झा ने सोमवार को बीआईटी मेसरा ओपी में छिनतई की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि रोज की तरह रविवार की सुबह 5.50 बजे घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। कॉलोनी के गेट की आेर जा ही रही थी कि अचानक निर्माणाधीन अपार्टमेंट के पास दो युवक बाइक से पहुंचे। पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारा, जिसके बाद उनके हाथ से मोबाइल फोन गिर गया। इसके बाद बाइक पर बैठे युवक ने उनके गले में पड़ी चेन पकड़ ली तो उन्होंने उसे थप्पड़ जड़ दिया। उनके गले पर खरोंच भी आई है। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर, ग्रीन सिटी पुंदाग में चेन छीन भागे बाइक सवार जयश्री ग्रीन सिटी पुंदाग रोड निवासी ललन सिंह ने अरगोड़ा थाना में चेन छिनतई की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी प|ी कामिनी सिंह सुबह पूजा कर घर लौट रही थीं। सुबह 8.30 से 8.50 बजे के बीच पारस अपार्टमेंट के सामने अचानक बाइक सवार दो अज्ञात युवक आए। दोनों ने कामिनी सिंह के गले से सोने की चेन झपट ली और भाग निकले। छीना-झपटी में कामिनी सिंह गिर गईं। उन्हें गंभीर चोट आई हैं, अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com