सरकारी स्कूलों में बच्चों को किताबों का वितरण शुरू, 2 तक कैंप लगेगा
राज्य के सरकारी स्कूलों में छात्रों को किताबों का वितरण सोमवार से शुरू हो गया है। कक्षा 1 से 8वीं तक के 1.87 करोड़ बच्चों को किताबें मिलेंगी। इसके लिए 71 हजार स्कूलों में 2 मई तक कैंप लगेगा। पुस्तक का वितरण शिक्षक क्लास के मुताबिक करेंगे। हर कक्षा के क्लास टीचर पुस्तक वितरण करेंगे। इसमें छात्रों के माता-पिता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी सहित अन्य लोग शामिल होंगे। पुस्तक की क्वालिटी की तत्काल जांच होगी। इस दौरान यदि खराब पुस्तक स्कूल तक पहुंचेगी तो उसे तत्काल बदल दिया जाएगा। अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने कहा कि सभी सरकारी स्कूलों में पुस्तक वितरण की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई है। पुस्तक वितरण का डॉक्यूमेंटेशन किया जाएगा। डीईओ के माध्यम से पुस्तक बीईओ तक पहुंचेगी। पुस्तक वितरण की तस्वीर ली जाएगी, जो डॉक्यूमेंटेशन में इस्तेमाल होगी। 12 करोड़ पुस्तकें छपीं स्कूली बच्चों को किताब देने के लिए 12 करोड़ से अधिक पुस्तकों की छपाई की गई है। प्रिटिंग सितंबर से शुरू होकर फरवरी के अंतिम सप्ताह तक चली। इन पुस्तकों को मार्च के अंतिम सप्ताह में सभी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक पहुंचाया गया। वहां से 15 अप्रैल तक सभी प्रखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक पहुंचा है। हर कक्षा के लिए अलग-अलग सेट तैयार किए गए हैं। इससे पुस्तक के वितरण में परेशानी नहीं होगी। वहीं, शिक्षा विभाग में सोमवार को बैठक हुई। इसमें शिक्षकों के रिक्त पद, पुस्तक वितरण की स्थिति, कोर्ट केस की स्थिति, लोक सूचना से जुड़े मामलों की स्थिति, आरटीई के तहत नामांकित बच्चों की रिपोर्ट भी मांगी गई। कक्षा 1 से 5वीं के छात्रों को अभ्यास पुस्तिका मिलेगी बिहार में पहली बार कक्षा 1 से 5वीं तक के छात्रों को किताब के साथ ही अभ्यास पुस्तिका भी दी जाएगी। इसमें कलर, हिंदी, अग्रेजी, गणित लिखा होगा। जिसमें छात्रों को उत्तर देना होगा। साथ ही वर्ग 6 से 8वीं तक के छात्रों को कंप्यूटर किताब दी जाएगी। जिसमें कंप्यूटर चलाने के साथ ही उसके बारे में बारीक जानकारी होगी। इस बार किताबों में सड़क सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य आदि के बारे में बताया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com