नीतीश बोले- डबल डेकर फ्लाईओवर व पटना जंक्शन सब-वे जल्द शुरू हो

Apr 29, 2025 - 11:30
 0  0
नीतीश बोले- डबल डेकर फ्लाईओवर व पटना जंक्शन सब-वे जल्द शुरू हो
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अशोक राजपथ के डबल डेकर फ्लाईओवर तथा पटना जंक्शन के सब-वे को जल्द शुरू करने की बात कही। उन्होंने सोमवार को इन दोनों निर्माणाधीन परियोजनाओं का जायजा लिया; अधिकारियों को कई निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पहले सब-वे (भूमिगत पैदल मार्ग) का निरीक्षण किया। यह पटना जंक्शन के पास से शुरू होकर मल्टी लेवल पार्किंग (जीपीओ) तक बन रहा है। उन्होंने ट्रैवेलेटर, एसकेलेटर आदि को देखा। अधिकारियों से यात्री सुविधाओं तथा कनेक्टिविटी की जानकारी ली। उनसे कहा- बचे हुए काम को जल्द पूरा कर इसकी शुरुआत करें। इससे पटना जंक्शन और आसपास के इलाकों में भीड़भाड़ कम होगी। परिवहन व्यवस्था में सुधार होगा। सब-वे, जीपीओ गोलंबर के नजदीक मल्टीलेवल हब को पटना जंक्शन से जोड़ेगा। यह 440 मीटर लंबा है। यह पटना जंक्शन से बुद्ध स्मृति पार्क के पास निर्मित मल्टी लेवल पार्किंग के माध्यम से मल्टी मॉडल हब को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। 27 हजार 356 वर्ग मीटर में फैले मल्टी मॉडल हब की दो मंजिलें ऑटो रिक्शा, ई. रिक्शा, कैब और निजी वाहनों की पार्किंग के लिए होंगी। ग्राउंड फ्लोर में सिटी बसों की पार्किंग होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव अनुपम कुमार व कुमार रवि, पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष शीर्षत कपिल अशोक, नगर आयुक्त अनिमेश पराशर आदि भी मौजूद थे। फ्लाईओवर की कृष्णा घाट के पास कनेक्टिविटी होगी इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक राजपथ पहुंचे। डबल डेकर फ्लाईओवर के ऊपरी और निचले हिस्से का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उनको बताया कि इसका काम लगभग पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री ने इसे जल्द शुरू करने को कहा। बोले-इससे पटना यूनिवर्सिटी की आवाजाही तथा अशोक राजपथ के इलाके में रहने वालों को बड़ी सुविधा होगी। फ्लाईओवर 2.2 किलोमीटर लंबा है। ऊपर का पुल 2.2 किमी लंबा है। नीचे का पुल 1.7 किमी लंबा है। ऊपर का पुल कारगिल चौक से शुरू होकर साइंस कॉलेज तक होगा। नीचे का पुल बीएन कॉलेज से शुरू होकर पटना कॉलेज तक है। इस फ्लाईओवर को बीच में पीएमसीएच आने-जाने वालों के लिए कृष्णा घाट के पास कनेक्टिविटी दी गई है। यह पीएमसीएच की मल्टी लेवल पार्किंग से भी जुड़ेगा। पटना जंक्शन के पास बन रहे सब-वे का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com