मोहाली के AAP नेता की बेटी की कनाडा में मौत:पढ़ने के लिए गई थी विदेश, समुद्र किनारे मिला शव, परिजनों को हत्या का शक
मोहाली के डेराबस्सी से कनाडा की राजधानी ओटावा पढ़ने गई आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और ब्लॉक प्रधान दविंदर सिंह सैनी की बेटी वंशिका (21 साल) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। उसका शव समुद्र किनारे से मिला है। परिवार ने हत्या का संदेह जताया है। परिजनों का कहना है कि 22 तारीख को उनकी लड़की से आखिरी बार बात हुई थी। परिवार का कहना है कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। परिवार ने डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के जरिए एक सांसद व कनाडा की अंबेसी तक अप्रोच किया है। मामले की जल्दी जांच व शव को भारत लाने की अपील की है। 2 साल पहले गई थी कनाडा
परिवार का कहना है कि ढाई साल पहले उसने 12वीं नॉन मेडिकल की परीक्षा पास की थी। इसके बाद वह कनाडा चली गई थी, जहां उसने दो साल का एक कोर्स किया था। 18 अप्रैल को ही उसने परीक्षा दी थी। उसके बाद उसने वहां पर नौकरी जॉइन की थी। परिवार के मुताबिक, वह 22 अप्रैल को घर से नौकरी पर गई थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी थी। उसकी 25 तारीख को आइलेट्स की परीक्षा थी। फोन नहीं उठाया तो सहेली गई थी घर
परीक्षा वाले दिन उसकी सहेली ने उसे कई बार फोन किया, लेकिन जब उसने कॉल रिसीव नहीं की। ऐसे में उसे संदेह हुआ। इसके बाद वह उसके घर पहुंच गई। वहां जाकर पता चला कि वह 22 तारीख को नौकरी पर गई थी। उसके बाद वह वापस घर नहीं गई। इसके बाद उसने भारत में परिवार को सूचित किया और अपने स्तर पर मामले की पड़ताल शुरू की। फिर उसने वहां के सांसद व भारतीय मूल के लोगों से संपर्क किया। पता चला है कि उसका शव समुद्र किनारे से मिला है। बस पास से पता चला कॉलेज के लिए निकली थी वंशिका शुक्रवार रात करीब नौ बजे बस पकड़कर कॉलेज के लिए निकली। यह बात बस पास ट्रैक करने पर पुलिस को लगी। रात 11.30 बजे उसी रात उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। पुलिस को दो दिन बाद उसकी बॉडी मिल गई। लेकिन मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मौत की वजह साफ नहीं की है परिवार के मुताबिक, कनाडा पुलिस ने अब भी वंशिका की मौत की वजह साफ नहीं की है। यह जानकारी दी गई है कि वंशिका की बॉडी पर चोट के निशान हैं या नहीं। यह भी नहीं बताया गया कि मौत डूबने से हुई है। पुलिस का इतना कहना है कि मामले की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वजह साफ हो पाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com