पंजाब सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक गर्म:6 शहरों का तापमान 40 पार; दो दिन हीटवेव का अलर्ट, 1 मई से बारिश देगी राहत
पंजाब में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ केंद्र के मुताबिक, राज्य में औसत अधिकतम तापमान में भले ही बीते दिन के मुकाबले 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई हो, लेकिन तापमान सामान्य से अब भी 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। बठिंडा में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पंजाब में सबसे ज्यादा रहा। पंजाब के मुख्य शहरों का तापमान (28 अप्रैल 2025) दो दिन लू, दो दिन बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने 4 दिनों के लिए राज्य के कई जिलों में अलग-अलग स्तर की मौसम चेतावनी जारी की हैं- जानें आज कैसा रहेगा मौसम अमृतसर- आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 20 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 20 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 20 से 41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 22 से 41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 23 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com