बिहार अपडेट्स:अब संजीव मुखिया से CBI करेगी पूछताछ; समस्तीपुर में जिंदा जले पति-पत्नी, वीडियो बनाकर 4 साल तक यौन शोषण किया
CBI ने NEET पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। CBI की विशेष न्यायालय से 7 दिनों की रिमांड देने की अपील की थी, लेकिन कोर्ट ने 4 दिनों की रिमांड दी है। पढ़ें बिहार की अन्य खबरें.... समस्तीपुर में पति-पत्नी की मौत समस्तीपुर में बुधवार की देर रात एक घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई है। इसके साथ ही घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। मृतक की पहचान लखन सहनी(70) और पूर्णी देवी (65) के रूप में हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हकीमाबाद पंचायत की है।बेटे ने बताया कि लखन सहनी के हाथ में खंती थी, शायद बचने के लिए दरवाजा तोड़ने की कोशिश की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पूरी खबर पढ़ें बगहा में विधवा से रेप, मदद के नाम पर 4 साल तक शोषण पश्चिमी चंपारण में एक विधवा महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि स्थानीय निवासी सुभाषचंद्र दास ने मदद के नाम पर भरोसा जीता। फिर मौका पाकर उसके साथ अनाचार किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसका वीडियो भी बना लिया और 4 साल तक यौन शोषण करता रहा।पीड़ित महिला ने बताया कि जबरन दो लाख का समझौता-पत्र भी बनवाया गया। साथ ही बेटे को मारने और बंगाल भेजने की धमकियां दी गई। पूरी खबर पढ़ें। वैशाली में बच्चों के झगड़े में किसान की हत्या वैशाली में गुरुवार सुबह एक किसान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विश्वनाथ राम(50) के रूप में हुई है। हत्या की वजह बच्चों के बीच हुआ विवाद है। घटना बरांटी थाना क्षेत्र के आंधरवारा गांव की है। विश्वनाथ राम के बच्चों और पड़ोसी भजन राम, जगदीश राम के बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान किसान विश्वनाथ राम ने विवाद को शांत करने की कोशिश की। तभी जगदीश राम की पत्नी ने उनके मुंह में चाकू घोंप दिया। परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें। पटना में बीजेपी कोटे के मंत्रियों के साथ बैठक BJP कार्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की अध्यक्षता में मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ-साथ बीजेपी कोटे के मंत्री मौजूद हैं। बैठक को लेकर दिलीप जायसवाल ने कहा कि सरकार के कामकाज कैसे और तेजी हो, इसपर चर्चा की जाएगी। भागलपुर में बड़े भाई ने छोटे को मारी गोली भागलपुर में जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल बिट्टू कुमार(23) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। फिर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बिट्टू के पेट में गोली लगी है। घायल बिट्टू की पत्नी प्रीति देवी ने बताया कि घर में जमीन को लेकर विवाद था। आरोपी गुरुदेव मंडल अपने पास हमेशा हथियार रखता है। मैंने कई बार अपने पति को समझाया था कि वो अपने भाई से दूर रहे। पूरी खबर पढ़ें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com